Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी आईटीआई में 156 युवाओं का चयन:रोजगार मेले का आयोजन, जिला सेवायोजन कार्यालय ने किया सहयोग

    10 hours ago

    1

    0

    अमेठी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 156 युवाओं का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन हुआ। यह आयोजन जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, अमेठी और राजकीय आईटीआई अमेठी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इसमें कुल 264 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद 156 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चुना गया। चयनित अभ्यर्थियों में एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी में 33, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन कंपनी में 72 और वेल्सपन कंपनी में 51 युवाओं का चयन हुआ। देखें, 5 तस्वीरें… इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी और राजकीय आईटीआई अमेठी के प्रधानाचार्य एम.पी. सिंह ने उपस्थित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी और प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह ने भी प्रतिभागी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और मार्गदर्शन किया, उन्हें रोजगार से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। रोजगार मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में संस्थान के कार्यदेशक धर्मदेव और भारत भूषण मिश्रा सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से मेले का संचालन सुचारु रूप से किया गया। जनपद में आयोजित इस रोजगार मेले से युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री असीम अरुण बोले- कांग्रेस में प्रशिक्षण का अभाव:भाजपा कार्यकर्ता संयम और सही शब्दों के चयन का प्रयोग करते हैं
    Next Article
    26 मई के प्रदर्शन की तैयारी में जुटी सपा:अवधेश प्रसाद बोले- “देश की अर्थव्यवस्था अमेरिका के हाथ गिरवी”

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment