Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 सालों में बिखर गया अतीक का परिवार:खुद मारा गया, एक बेटे का एनकाउंटर दूसरे की एक्सीडेंट में मौत; दो बेटे जेल में; पत्नी फरार

    8 hours ago

    1

    0

    13 अप्रैल 2023 को अतीक अहमद का बेटा असद अहमद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। दो दिन बाद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन लड़कों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अब करीब ढाई साल बाद अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अतीक के दो बेटे जेल में हैं। उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब पुलिस रिकॉर्ड में इनामी हैं और फरार हैं। सिर्फ एक बेटा है, जो बाहर है। अब वही अपने भाई का अंतिम संस्कार करेगा। एक समय अतीक अहमद के साथ उसके बच्चों की भी तूती बोलती थी। उनके लिए स्पेशल गाड़ियां थीं, जहां जाते साथ में 20 से ज्यादा लोग सुरक्षा में रहते थे। लेकिन धीरे-धीरे पहले आर्थिक साम्राज्य खत्म हुआ, फिर पूरा कुनबा बिखर गया। अली से मिलने निकला था अबान, एक्सीडेंट में मौत अतीक अहमद का पुश्तैनी घर प्रयागराज के चकिया में था। यह प्रयागराज जंक्शन से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद चकिया वाले घर को ध्वस्त कर दिया गया। वहां अब अतीक के नाम पर सिर्फ खंडहर दिखता है। अतीक के चौथे नंबर का बेटा अहजम और पांचवें नंबर का अबान चकिया से ही करीब 2 किलोमीटर दूर हटवा गांव में अपनी बुआ परवीन कुरैशी के घर रहते थे। 6 अगस्त की सुबह अबान अपने 4 अन्य साथियों के साथ झांसी की जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। झांसी में ही हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई। आज से 3 साल पहले सभी चकिया में ही रहते थे। वहीं से स्कूल जाते थे। अतीक ने अपने सभी बच्चों को शहर के सबसे टॉप स्कूल सेंट जोसेफ में एडमिशन करवाया था। इनके स्कूल जाने के लिए एक पजेरो गाड़ी खरीदी थी, ये सभी उसी से स्कूल जाते थे। स्कूल में सबसे बड़े बेटे उमर अहमद का स्वभाव सबसे नरम था। पढ़ाई में भी उसका मन लगता था, कहता था कि IAS बनना है, इसलिए पढ़ाई करनी है। लेकिन जब पढ़ाई पूरी की तो पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए धमकी और वसूली के काम में शामिल हो गया। इसी मामले में वह लखनऊ जेल में बंद है। अबान का पढ़ाई में नहीं, क्रिकेट में मन लगता था जिस अबान की सड़क दुर्घटना में मौत हुई, वह पढ़ाई में औसत था, लेकिन खेलकूद में सबसे आगे रहता था। अबान क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी था। आसपास के लड़कों के साथ वह अक्सर क्रिकेट खेलते दिखाई देता था। इसी वजह से उसकी मां शाइस्ता परवीन ने कई बार उसकी पिटाई भी की थी। सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ाई के दौरान भी जब ये बच्चे शरारत करते थे, तो प्रिंसिपल अतीक अहमद को फोन करने के बजाय शाइस्ता परवीन को फोन करते थे। एक बार शाइस्ता परवीन स्कूल पहुंचीं और अपने बच्चों को खूब डांटा। चौथे और पांचवें नंबर के बेटे शाइस्ता परवीन से सबसे ज्यादा डरते थे। पांचों बेटे जहां जाते, 20 लोग सुरक्षा में रहते थे 2022 तक अतीक के तीन बेटों ने स्कूली पढ़ाई पूरी कर ली थी। बड़ा बेटा उमर कानून की पढ़ाई करने उत्तराखंड चला गया। दूसरा और तीसरा बेटा राजनीति और पिता के धंधों में लग गए। बाकी के दोनों बच्चे पढ़ाई में लगे रहे। चकिया, करेली, धूमनगंज जैसे इलाकों में जब भी अतीक के किसी करीबी के घर कोई कार्यक्रम होता था, तब ये पांचों बच्चे साथ जाते थे। लेकिन गाड़ी में एक साथ नहीं बैठते थे, अलग-अलग 4 गाड़ियां होती थीं। साथ में करीब 20 लोग होते, इनमें 5-7 ऐसे होते थे, जिनके पास असलहा होता था। अतीक ने ही कह रखा था कि किसी बेटे को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। चौथे नंबर का बेटा अली अपने पिता के नक्शेकदम पर चलता था। इसलिए लोग उसे 'छोटे सांसद जी' कहते थे। वह चुनावी सभाओं में खुलकर बोलता था। वहीं असद अक्खड़ मिजाज का था। अक्सर अपने चाचा अशरफ के साथ रहता और मारपीट करता था। शाइस्ता परवीन को यह सब ठीक नहीं लगता था, लेकिन अतीक अक्सर इन चीजों पर चुप रहता था। उसकी मूक सहमति ने असद के अंदर डॉन बनने की सनक पैदा कर दी और वही पूरे परिवार के खात्मे की वजह बन गई। उमेश पाल की हत्या की और फिर उल्टी गिनती शुरू हो गई 24 फरवरी 2023, यह दिन अतीक अहमद के कुनबे के खात्मे की सबसे बड़ी वजह बन गया। 2005 में हुई विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में उमेश पाल मुख्य गवाह थे। उनकी गवाही होनी थी, अतीक के परिवार को यह सब मंजूर नहीं था। कई बार धमकी के बाद भी नहीं माने तो हत्या करने का प्लान बना लिया। इस प्लान में अतीक अहमद का बेटा असद भी शामिल हुआ और उसने 24 फरवरी को उमेश पाल के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में उमेश पाल के साथ उनके दो गनर की भी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। गोली चलाते हुए असद नजर आया। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। 27 फरवरी को अरबाज नाम के शूटर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। 1 से 3 मार्च तक अतीक और उसके सहयोगियों के घरों को जमींदोज कर दिया गया। घटना से करीब डेढ़ महीने बाद 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ को इनपुट मिला कि असद अहमद और गुलाम झांसी में हैं। एसटीएफ ने घेराबंदी शुरू की तो दोनों ने गोलियां चला दी। जवाबी फायरिंग में दोनों की मौत हो गई। पहली बार अतीक अहमद रोते हुए दिखा 13 अप्रैल को अतीक अहमद अपने भाई अशरफ के साथ प्रयागराज की कचहरी में था। दोनों के हाथों में हथकड़ी लगी थी। जैसे ही बेटे के एनकाउंटर की खबर पता चली वह रो पड़ा। मीडिया ने बात करनी चाही, लेकिन उसने कोई बात नहीं की। 15 अप्रैल को पुलिस अतीक अहमद और अशरफ को कसारी-मसारी लेकर गई थी, वहां से कुछ हथियार बरामद किए गए। इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे दोनों का मेडिकल जांच के लिए कॉल्विन हॉस्पिटल लेकर आया गया। उसी वक्त तीन लड़के लवलेश तिवारी, शनी सिंह और अरुण मौर्य ने जिगाना पिस्टल से अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। 20 सेकेंड बाद प्रयागराज में कभी हुकूमत चलाने वाले दोनों बाहुबली भाई जमीन पर औंधे मुंह मृत हालत में पड़े थे। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात कर दिए। पूरी स्थिति कंट्रोल में रही। शाइस्ता परवीन बेटे के बाद पति के जनाजे में भी नहीं आई 15 अप्रैल को जब असद का अंतिम संस्कार हुआ था तब उम्मीद थी कि अपने बेटे को आखिरी बार देखने शाइस्ता परवीन जरूर आएगी, लेकिन वह नहीं आई। फिर जब 16 अप्रैल को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अतीक और उसके भाई अशरफ को दफन किया गया तो चर्चा चली कि शाइस्ता आई है। हालांकि ये सिर्फ अफवाह थी। वह अपने पति के भी अंतिम संस्कार में नहीं आई। पुलिस ने शाइस्ता को उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी बनाया है, उसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम है। शाइस्ता अपने सबसे छोटे बेटे अबान को सबसे ज्यादा प्यार करती थी। लेकिन पिछले ढाई सालों से जो स्थिति दिख रही है, उससे नजर आता है कि वह अपने इस बेटे के अंतिम संस्कार में भी नहीं आएगी। अबान के अंतिम संस्कार में खून के रिश्तों में सिर्फ उसका भाई अहजम ही रहेगा। बाकी उसके कुछ रिश्तेदार रहेंगे। बड़ा बेटा उमर लखनऊ और उससे छोटा अली झांसी जेल में बंद है। दोनों को पहले भी किसी मौत पर मौके पर नहीं ले जाया गया है। पुलिस इसे सुरक्षा का मामला मानती है। ------------------- ये भी पढ़ें- माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत:कार डिवाइडर से टकराई, आखिरी शब्द- मुझे बचा लो; झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में अबान के साथ उसके 4 दोस्त थे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में महिला समेत 3 किडनेपरों की जमानत याचिका खारिज:3 महीने पहले होटल रिसेप्शनिस्ट को कार में डालकर ले गए थे, मुठभेड़ में पकड़े थे
    Next Article
    5 साल की शिवभक्त बच्ची:माता-पिता के साथ कांवड़ निकाली; हाइवे पर श्रद्धालुओं का जत्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment