Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में गंगा स्नान कर रहे दो भाई डूबे:गोरखपुर से आया था परिवार; एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

    10 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में रविवार को गंगा में स्नान कर रहे दो भाई डूब गए। NDRF और जल पुलिस ने एक को बचा लिया है, जबकि दूसरी की तलाश जारी है। परिवार के साथ दोनों गोरखपुर से घूमने आए थे। यह हादसा तुलसीघाट पर हुआ। मृतक की पहचान गोरखपुर के कौड़ीराम के रहने वाले 18 साल के निखिल के रूप में हुई है। जबकि 12 साल के किशोर आयुष की अभी तलाश हो रही है। झंगहा थानाक्षेत्र के रहने वाले आयुष के पिता अनिल ने बताया- हम लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन के पहले गंगा स्नान करने आए थे। बच्चे हमारी आंखों के सामने डूब गए। मेरा बेटा आयुष गहरे पानी में डूबने लगा तो बहन का बेटा निखिल उसे बचाने गया लेकिन उसका भी पैर फिसल गया। 4 तस्वीरें देखिए… पढ़िए पूरा मामला… झंगहा थानाक्षेत्र के डुमरैला के रहने वाले अनिल अपनी पत्नी, बेटे के अलावा बहन, भांजे-भांजी सहित 15 लोग रविवार को वाराणसी पहुंचे थे। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के पहले रविवार सुबह करीब 7 बजे परिवार गंगा स्नान करने तुलसी घाट पहुंचा था। अनिल ने बताया- परिवार के लोगों के साथ बेटा आयुष और निखिल भी गंगा में डुबकी लगाने लगे। वे लोग नहाने में व्यस्त हुए तो आयुष नदी की ओर आगे जाने लगा। उसके पीछे निखिल भी था। घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों किशोरों को गहरे पानी की ओर जाते देख चिल्लाकर बताया कि आगे नदी गहरी है। लेकिन लोगों के मना करने के बाद भी दोनों आगे बढ़े। एक किशोर यह कहते हुए आगे बढ़ता रहा कि उसे तैरना आता है। इसी बीच आयुष का संतुलन बिगड़ा और वह डूबने लगा। भाई को डूबता देख मौसेरा भाई निखिल उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। देखते ही देखते दोनों डूबने लगे। किशारों को डूबते देख, परिजन और आसपास मौजूद लोग चिल्लाने लगे। लेकिन दोनों किशोर गहरे पानी में समा गए। उधर, लोगों की सूचना पर NDRF और जल पुलिस पहुंची। दोनों की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे बाद एक किशोर निखिल की डेड बॉडी बाहर निकाली गई। जबकि 12 वर्षीय आयुष की तलाश की जा रही है। गोताखोरों और NDRF की दो टीमें गंगा में युवक की तलाश कर रही हैं। हमारी आंखों के सामने ही दोनों बच्चे गंगा में डूब गए आयुष के पिता अनिल ने बताया- मेरा बेटा आयुष गंगा में नहाते- नहाते आगे बढ़ गया। वह डूबने लगा तो मेरी बहन का लड़का निखिल बचाने के लिए पीछे भागा। लेकिन उसका भी पैर फिसल गया। बच्चे हमारी आंखों के सामने डूबने लगे। हम लोगों को नहाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाने वाले थे लेकिन बाबा को कुछ और ही मंजूर था। --------------------- ये खबर भी पढ़ें मायावती बोलीं- ब्राह्मण हमारे साथ आए, इसलिए सपा बौखलाई:सपा का PDA प्रेम छलावा, BSP ही बहुजन की असली पार्टी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांशीराम जयंती पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से वोटों की ताकत के जरिए सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए एकजुट होने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा ही बहुजन समाज की असली पार्टी है। बाकी सभी पार्टियां स्वार्थ की साथी हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 दोस्तों को डंपर ने रौंदा, एक का सिर अलग...VIDEO:फर्रुखाबाद पुलिस ने डेडबॉडी को खुरचकर उठाया; एक की 2 महीने बाद शादी थी
    Next Article
    सिविल अस्पताल में फार्मेसी प्रभारी सूची पट्टिका का अनावरण:निदेशिका डॉ. कजली गुप्ता बोलीं- संस्था के इतिहास को सहेजने की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment