Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    30 September History: लातूर Earthquake और बाबरी मस्जिद फैसले समेत इस तारीख की अहम घटनाएं

    22 hours ago

    4

    0

    महाराष्ट्र के लातूर में 1993 में 30 सितंबर को जबरदस्त भूकंप आने से हजारों लोगों की मौत हो गई थी और 2008 में इसी दिन जोधपुर के एक मंदिर में भगदड़ मचने से सैकड़ों श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। वहीं, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को 2020 में 30 सितंबर के दिन बरी कर दिया था। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत 32 लोगों को बरी किया गया था।तीस सितंबर 2024 को ब्रिटेन का आखिरी कोयला आधारित बिजली संयंत्र ‘रैटक्लिफ-ऑन-सोर स्टेशन’ बंद हो गया, जिससे देश में औद्योगिक क्रांति को जन्म देने वाली कोयला विद्युत की 142 साल पुरानी व्यवस्था समाप्त हो गयी। देश-दुनिया के इतिहास में 30 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं :- 1687 : औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया। 1870 : फ्रांस के भौतिक वैज्ञानिक ज्यां पेरिन का जन्म।उन्हें 1926 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1993 : महाराष्ट्र के लातूर में भूकंप से 10,000 से अधिक लोगों की मौत। भूकंप का केन्द्र जबलपुर के 350 मील दक्षिण-पश्चिम में था।1994 : अंतरिक्ष शटल एन्डेवर छह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 11 दिन के अभियान पर रवाना। 1996 : तमिलनाडु की राजधानी मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया। 1996 : श्रीलंका की सेना ने तमिल छापामारों के एक गढ़ पर कब्जा किया।आठ दिन के संघर्ष में 900 लोगों की मौत। 2000 : ऑस्ट्रेलिया की मैरी जोन्स सिडनी ओलंपिक में महिलाओं की 1600 मीटर रिले में स्वर्ण और 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर किसी एक ओलंपिक की पांचों ट्रैक स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। हालांकि, आईओसी ने स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण जोन्स के पांच पदक वापस ले लिए।2005 : डेनमार्क के एक अखबार ने पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून छापा, जिसका दुनियाभर के मुसलमानों ने कड़ा विरोध किया। 2008 : जोधपुर के एक हिंदू मंदिर में बम की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 224 लोगों की मौत। 2009 : पश्चिमी इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने से 1100 लोगों की मौत।2012 : इराक के बगदाद, ताजी, कुत, और बलद शहरों में सिलसिलेवार कार बम धमाके और हमले हुए थे, जिसमें 32 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। 2018 : ईरान में जहरीली शराब पीने से 42 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 460 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। कम से कम 16 लोग हमेशा के लिए अंधे हो गए और 170 से अधिक लोगों की किडनी खराब होने के कारण डायलिसिस करना पड़ा।2020 : बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी किया। 2022 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिक्षा केंद्र पर आत्मघाती हमलावर के हमले में 19 लोगों की मौत। 2023 : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग आत्मघाती विस्फोटों में 65 लोगों की मौत।2024 : अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 107 हुई। 2025 : गाजा पर इजराइली हमले में 31 फलस्तीनियों की मौत।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CEC Gyanesh Kumar के घर पर कालिख पोतने के मामले में छह Congress कार्यकर्ता गिरफ्तार
    Next Article
    Ballia Court ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी जावेद को 25 साल कारावास की सजा सुनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment