Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3150 लाभार्थियों को 101.22 करोड़ का ऋण स्वीकृत:स्वरोजगार, उद्योग, कृषि को बढ़ावा मिलेगा, योजनाओं के स्टॉल लगे

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में एक ऋण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 3150 लाभार्थियों को कुल 101.22 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत और वितरित किया गया। यह शिविर पूजा मैरेज हॉल में एसएलबीसी, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा और जिला उद्योग केंद्र प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित किया गया था। लाभार्थियों को औपचारिक रूप से स्वीकृति पत्र और चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बैंकों और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सरकारी एवं बैंकिंग योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। कृषकों, महिला समूहों, युवा उद्यमियों और आम नागरिकों ने इन स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कई प्रतिभागियों ने इन योजनाओं से जुड़ने में रुचि दिखाई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि बैंकिंग योजनाओं का उद्देश्य केवल ऋण वितरण नहीं है, बल्कि स्वरोजगार, उद्योग, कृषि और लघु व्यवसायों को प्रोत्साहित कर जनपद की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। उन्होंने लाभार्थियों से ऋण का सदुपयोग करने, समय पर पुनर्भुगतान सुनिश्चित करने और आत्मनिर्भर बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया। डॉ. मिश्रा ने उपस्थित शाखा प्रबंधकों और बैंक अधिकारियों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस वित्तीय वर्ष में जनपद के सीडी रेशियो को 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रयासों में अपना सार्थक योगदान दें। अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) नीरज सिंह ने बताया कि इस ऋण वितरण शिविर से जनपद में ऋण प्रवाह को गति मिली है और सीडी रेशियो को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के प्रतिनिधि राय सिंह साहब, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र साहब शरण रावत, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक राकेश कुमार पाण्डेय, उप क्षेत्रीय प्रबंधक ऋतुराज सिंह उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिशिर खरे ने किया। जनपद के नागरिकों ने इस आयोजन को आर्थिक विकास की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र साहब शरण रावत, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक राकेश कुमार पाण्डेय, उप क्षेत्रीय प्रबंधक ऋतुराज सिंह उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, जिला समन्वयक भारतीय स्टेट बैंक दलजीत सिंह, जिला समन्वयक बैंक ऑफ़ बड़ौदा नारायण, जिला समन्वयक पंजाब नेशनल बैंक विकास पंकज, जिला समन्वय उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अभिषेक सिंह, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक रवि रंजन सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारीगण, बैंक शाखा प्रबंधक, उद्यमी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू:जिलाधिकारी ने स्व-गणना पर जोर दिया, ऑनलाइन होगी जनगणना
    Next Article
    अधिवक्ताओं ने फूंका एसडीएम का पुतला:अभद्रता के आरोप पर डेढ़ महीने से जारी है विरोध प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment