Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवार को मिली सहायता:देवरिया में तहसील दिवस पर रेड क्रॉस और प्रशासन ने दी राहत सामग्री

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया। जिले के लार ब्लॉक के रावतपार अमेठिया गांव निवासी बबलू प्रसाद के पुत्र विनय उर्फ कल्लू की हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस आकस्मिक हादसे से परिवार गहरे शोक और आर्थिक संकट में है। शनिवार को सलेमपुर तहसील दिवस के अवसर पर प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने पीड़ित परिवार को राहत प्रदान की। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवरिया की अध्यक्ष और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल स्वयं शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी ने आटा, चावल, बाल्टी, किचन सेट, साड़ी, चादर, साबुन, पेस्ट, तेल, सोलर लैंप और मच्छरदानी सहित आवश्यक राहत सामग्री प्रदान की। रोटरी क्लब ने भी कंबल भेंट कर सहयोग किया। जिलाधिकारी ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अखिलेन्द्र शाही ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद और संकटग्रस्त परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक संबल की भी आवश्यकता होती है। ऐसे समय में समाज और प्रशासन की सक्रिय भूमिका ही पीड़ितों को सहारा देती है। इस पहल से शोकाकुल परिवार को राहत मिली और क्षेत्र में मानवीय संवेदना का सकारात्मक संदेश गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य साहू विशाल कुमार गुप्ता, दीनदयाल यादव, मुन्ना यादव सहित अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन की शादी में आई डांसर, भाई के साथ फरार:परिजन का आरोप- 'कत्ल भी कर चुकी है', दोनों होटल के CCTV में दिखे
    Next Article
    लखनऊ में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने पर महिला पर केस:बम फेंककर रंगदारी मांगने का लगाया था आरोप, 13 आरोपी में 10 निर्दोष मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment