Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ताओं ने फूंका एसडीएम का पुतला:अभद्रता के आरोप पर डेढ़ महीने से जारी है विरोध प्रदर्शन

    6 hours ago

    1

    0

    मुसाफिरखाना तहसील में एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच चल रहे विवाद ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने एसडीएम अभिनव कनौजिया का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ता एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगाकर उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के कारण तहसील परिसर में माहौल गरमा गया। अधिवक्ताओं के आक्रोश के चलते पूरे दिन न्यायिक कामकाज ठप रहा, जिससे वादकारियों को निराश लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं का यह आंदोलन पिछले डेढ़ महीने से, यानी 30 दिसंबर से लगातार जारी है। वे न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में शनिवार को बार अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में वकील तहसील परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम की प्रशासनिक कार्यशैली से न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3150 लाभार्थियों को 101.22 करोड़ का ऋण स्वीकृत:स्वरोजगार, उद्योग, कृषि को बढ़ावा मिलेगा, योजनाओं के स्टॉल लगे
    Next Article
    शंकराचार्य बोले- जो गौ माता के साथ नहीं वह कसाई:धर्म युद्ध की दी चेतावनी, संतों से मांगा स्पष्ट पक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment