Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 अरब डॉलर...भारत भेजेगा जमकर दवा, ब्राजील पर मोदी का बड़ा ऐलान

    3 hours from now

    1

    0

    ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा 18-22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं। दूसरी ओर भारत और ब्राजील के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स को लेकर समझौता हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत से ब्राजील को अफोर्डेबल और क्वालिटी मेडिसिन की आपूर्ति बढ़ाने पर काम करेंगे। वर्तमान समय की चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थानों का रिफॉर्म अत्यंत आवश्यक है। हम इस दिशा में भी मिलकर प्रयास करते रहेंगे। एक्सीलेंसी राष्ट्रपति लूला दोनों देशों के डेलीगेट्स मीडिया के साथी नमस्कार। राष्ट्रपति लूला और उनके डेलीगेशन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। जिस आत्मीयता और गर्म जोशी के साथ आपने पिछले वर्ष ब्राजील में मेरा स्वागत किया था। आज उसी भाव के साथ भारत का मैं आपका अभिनंदन करता हूं।  यह मेरे लिए विशेष संतोष का विषय है। इसे भी पढ़ें: India-Brazil Trade Deal: हमारी जुगलबंदी से बढ़ेगी Global South की ताकत, PM मोदी ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश साथराष्ट्रपति लूला के इस दौर ने ऐतिहासिक एआई इंपैक्ट समिति की शोभा भी बढ़ाई और हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा भी दी है। मैं उनकी मित्रता और दोनों देशों के संबंधों के प्रति कमिटमेंट के लिए राष्ट्रपति जी का आभार व्यक्त करता हूं। भारत और ब्राजील के संबंधों को राष्ट्रपति लूला की दूरदृष्टि और प्रेरक नेतृत्व का लंबे समय से लाभ मिलता रहा है। बीते कुछ वर्षों में मुझे इनसे कई बार मिलने का सौभाग्य मिला है और हर मुलाकात के दौरान मैंने भारत के प्रति इनकी गहरी मित्रता ब्राजील लेटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। हम आने वाले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर के भी आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।इसे भी पढ़ें: US Chamber of Commerce ने फैसले का किया स्वागत, कहा- Trump Tariff से व्यापार को नुकसान हुआ हमारा व्यापार केवल आंकड़ा नहीं विश्वास का प्रतिबिंब है। राष्ट्रपति जी के साथ आया बड़ा बिजनेस डेलीगेशन इसी विश्वास को दिखाता है। भारत मरकोसूर ट्रेड समझौते के विस्तार से हमारा आर्थिक सहयोग और सदृढ़ होगा। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में हमारा सहयोग दोनों देशों के साथ-साथ पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्व रखता है। मुझे खुशी है कि हम ब्राजील में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने पर काम कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपर कंप्यूटर, सेमीकंडक्टर्स और ब्लॉकचेन जैसे क्षेत्रों में अपने सहयोग को भी हम प्राथमिकता दे रहे हैं। हम दोनों देश मानते हैं कि टेक्नोलॉजी मस्ट बी इंक्लूसिव एंड इट मस्ट बिकम अ ब्रिज फॉर शेयर प्रोग्रेस। ऊर्जा सहयोग हमारे संबंधों का एक मजबूत स्तंभ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर कप्तान सूर्या ने दिया जवाब, कहा - मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता जो अब उसका सामना करेंगी
    Next Article
    IND vs AUS: स्मृति मंधाना की धुआंधार पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 177 रन का टारगेट, जेमिमा ने भी जड़ा अर्धशतक

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment