Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    36 घंटे में 18 इंच बारिश, आधा सूरत डूबा:गुरुग्राम में 10km लंबा जाम, राजस्थान में 3 लोगों पर बिजली गिरी; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी

    4 hours ago

    1

    0

    गुजरात के कामरेज में मंगलवार को 10 घंटे में 305 मिमी और सूरत में 260 मिमी बारिश हुई। सूरत में बाढ़ जैसे हालात हो गए। सड़कों पर कारें बह गईं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 2100 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। सूरत और नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद रखे गए हैं। लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है। गुरुग्राम के कई इलाकों में दो-दो फीट पानी भर गया। नेशनल NH-48 धंस गया है, जिसके कारण 10 किमी लंबा जाम लगा गया। सर्विसलेन के नाले में एक स्कूल बस भी फंस गई है। राजस्थान के जालोर में जीप नदी में पलट गई। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम को पांच मंजिला इमारत ढह गई। यूपी के 50 शहरों में मंगलवार को बारिश हुई। मथुरा और शामली में सड़कों पर नदियों जैसा पानी बहा। कारें और बाइकें बहने लगीं। अमरोहा में एक घंटे की बारिश से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पानी भर गया। मानसून ने देश का 95% हिस्सा कवर किया दिल्ली-मुंबई में भारी बारिश, कई फ्लाइट्स प्रभावित दिल्ली और मुंबई में हो रही भारी बारिश का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। कई उड़ानों में देरी हुई है। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने और थोड़ा पहले निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 7 से 9 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल में बाढ़-लैंडस्लाइड से 94 हजार लोग प्रभावित अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने 26 जिलों के 94 हजार से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। 4 लोगों की मौत हुई है, 21 घायल हैं और 2 महिलाएं लापता हैं। इधर, कर्नाटक के बेलगावी और शिवमोग्गा में आज स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई एयरपोर्ट में रनवे पर आमने-सामने आए प्लेन:एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के बाद खड़ा था, एअर इंडिया प्लेन ने टेक-ऑफ रन शुरू कर दिया
    Next Article
    दैनिक भास्कर की पहल- एक पेड़, एक जिंदगी:हमारे विशेष अंक को गमले में लगाएं; 75 लाख पौधे लगाने के महाभियान का हिस्सा बनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment