Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे 'दूसरे Imam Hussain', याद रखी जाएगी शहादत

    5 hours ago

    1

    0

    ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान पूरे देश में शोक और भावनाओं का माहौल देखने को मिला हैं। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में लाखों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और अमेरिका तथा इजरायल के खिलाफ नारे लगाए। इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय ने खामेनेई की शहादत को इस्लामी इतिहास की एक बड़ी घटना बताते हुए दावा किया कि आने वाले वर्षों में उन्हें दूसरे इमाम हुसैन के रूप में याद किया जाएगा हैं।मौजूद जानकारी के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अंतिम संस्कार के दौरान विदेशी पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की तुलना इमाम हुसैन की शहादत से की जा रही हैं। उनका कहना था कि आज से सौ वर्ष बाद लोग खामेनेई को दूसरे इमाम हुसैन के रूप में याद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी हत्या इस्लाम, शिया समुदाय और ईरान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी हैं।बता दें कि इमाम हुसैन, पैगंबर हजरत मुहम्मद के नवासे थे और उनकी शहादत कर्बला की लड़ाई में हुई थी। शिया मुसलमानों के लिए इमाम हुसैन त्याग, न्याय और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के सबसे बड़े प्रतीक माने जाते हैं। यही कारण है कि ईरान में खामेनेई की मौत की तुलना कर्बला की घटना से की जा रही हैं।गौरतलब है कि ईरान का आरोप है कि 28 फरवरी को हुए हमले में अमेरिका और इजरायल की भूमिका रही, जिसमें अयातुल्ला खामेनेई, उनके परिवार के चार सदस्य और कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए थे। हालांकि इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग दावे और प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। ऐसे मामलों में संबंधित पक्षों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि करना संभव नहीं हुआ हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ उठ रही बदले की मांग को न्याय की मांग बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी अपराध के लिए न्याय की मांग की जाती है तो उसमें कोई गलत बात नहीं हैं। उनके बयान के दौरान अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की ओर से अमेरिका और इजरायल के खिलाफ लगातार नारे लगाए जाते रहे हैं।अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग लाल रंग के झंडे लेकर पहुंचे। इन झंडों को शहादत और खून के बदले का प्रतीक माना जाता हैं। कई झंडों पर "या लथारात अल-खामेनेई" जैसे नारे भी लिखे थे, जिसका अर्थ खामेनेई के लिए न्याय और प्रतिशोध की मांग से जोड़ा जा रहा हैं। बता दें कि ऐसा नारा आमतौर पर मुहर्रम के जुलूसों में सुनाई देता है और इसे इमाम हुसैन की शहादत की याद से जोड़ा जाता हैं।अंतिम संस्कार के दौरान सबसे भावुक दृश्य उस छोटे ताबूत का रहा, जिसमें हमले में जान गंवाने वाली खामेनेई की 14 महीने की पोती ज़हरा को अंतिम विदाई दी गई। इस तस्वीर ने पूरे ईरान में लोगों को भावुक कर दिया और शोक की भावना को और गहरा कर दिया हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान इस पूरे घटनाक्रम को केवल सैन्य संघर्ष के रूप में नहीं, बल्कि न्याय और अन्याय की वैचारिक लड़ाई के रूप में भी पेश कर रहा हैं। यही वजह है कि कर्बला और इमाम हुसैन की शहादत का लगातार उल्लेख किया जा रहा है, ताकि इस संघर्ष को धार्मिक और नैतिक प्रतीकों से जोड़ा जा सके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत
    Next Article
    चाबहार में पटरी बिछाकर भारत रचेगा इतिहास! अमेरिका-चीन-पाकिस्तान को झटका

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment