Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान की जघन्य वारदात को हरदोई से जोड़ने की साजिश:सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ FIR दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई में सोशल मीडिया पर राजस्थान की एक संवेदनशील आपराधिक घटना को जिले से जोड़कर सांप्रदायिक और क्षेत्रीय वैमनस्यता फैलाने की कोशिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 जुलाई 2026 को 10:17 बजे आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। यह गंभीर प्रयास भ्रामक पोस्ट के जरिए जिले का माहौल खराब करने के उद्देश्य से किया जा रहा था। बिलग्राम थाने में तैनात उपनिरीक्षक दीप नारायण पाण्डेय और कांस्टेबल अमन सिंह को गश्त के दौरान स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि रूद्र यादव नामक आरोपी की 5 जुलाई को 4:30 बजे की गई एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में दावा किया गया था कि हाल ही में राजस्थान में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 32 लोगों द्वारा दुष्कर्म की जो जघन्य घटना हुई थी, वह असल में राजस्थान की नहीं बल्कि हरदोई जिले की है। इस झूठी खबर के फैलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इस अफवाह के कारण दो पक्षों और जातियों के बीच नफरत व तनाव की स्थिति बनने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल की और यह भी स्पष्ट किया कि बिलग्राम कोतवाली में 23 जून को दर्ज अपहरण और शादी का झांसा देने के मुकदमें से भी इस भ्रामक सूचना का कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह से एक कोरी अफवाह है। पुलिस के अनुसार, उक्त सोशल मीडिया यूजर ने जानबूझकर समाज में जातियों और क्षेत्रों के बीच नफरत, अविश्वास और वैमनस्यता फैलाने की नियत से यह झूठी खबर प्रसारित की थी। पुलिस ने मौके पर सूझबूझ दिखाते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद, उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने समाज में जहर घोलने वाले यूजर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:नए सीओ और थाना प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी
    Next Article
    गाजियाबाद में 65 पुलिसकर्मियों का तबादला:दो साल से एक ही जगह तैनात थे, डीएसपी के निर्देश पर मिली नई जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment