Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:नए सीओ और थाना प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) और थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार, नवागंतुक पुलिस उपाधीक्षक शेखर सेंगर को शिकोहाबाद का क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, स्थानांतरित हुईं रंजना गुप्ता को कार्यमुक्त कर दिया गया है। नए आदेशों के तहत, तेजस त्रिपाठी को क्षेत्राधिकारी सदर के साथ यातायात, कंट्रोल रूम, यूपी-112 और पुलिस लाइन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। चंचल त्यागी को क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के साथ महिला अपराध प्रकोष्ठ का कार्यभार दिया गया है। शिव कुमार चौहान को क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में, जिले के कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक रवि त्यागी को थाना उत्तर, भगवत सिंह को थाना जसराना और जसवीर सिंह को थाना नसीरपुर का प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, राजेश पांडेय को थाना जसराना से थाना एका भेजा गया है। ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी को अपराध शाखा और संजुल पांडेय को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। योगेश कुमार को नगला सिंघी तथा सुरेंद्र कुमार को पचोखरा का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस कार्यप्रणाली में तेजी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में यमुना में नहाते समय दो किशोर डूबे:17 किलोमीटर दूर से दूसरे किशोर का शव बरामद, पशु चराते समय नदी में नहाने उतरे थे
    Next Article
    राजस्थान की जघन्य वारदात को हरदोई से जोड़ने की साजिश:सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment