Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AC Tips: Monsoon में कूलिंग और बिल दोनों बचाएगी ये सीक्रेट सेटिंग, जानें सही Temperature

    10 hours ago

    2

    0

    बरसात के मौसम में तापमान में गिरावट हो जाती है और लोगों को गर्मी से राहत भी मिलती है। मौसम भी ठंडा हो जाता है, लेकिन इस दौरान हवा में नमी बढ़ जाती है और उमस से भी बुरा हाल हो जाता है। मानसून के समय हर कोई असमंजस में पड़ ही जाता है कि AC किस तापमान पर चलाना सबसे सही रहता है। किस टेम्प्रेचर पर एसी को चलाएं, जिससे रुम में ठंडक भी रहे और बिजली का बिल भी कम आए। दरअसल, आप बारिश के मौसम में AC का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको सही तापमान सेट करना बेहद जरुरी है, तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं विस्तार से-मानसून में कितने टेम्प्रेचर पर चलाएं AC?टेक एक्सपर्ट के मुताबिक, बरसात के समय AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस टेम्प्रेचर में आपका रुम आरामदायक बना रहता है और एसी पर भी इतना लोड नहीं रहता है। इसके साथ ही इससे बिजली की खपत भी कम होती है। इस मौसम में आपका बिजली बिल भी भी कंट्रोल हो सकता है।मानसून के समय सबसे बड़ी समस्या क्या हो सकती है?मानसून के समय सबसे बड़ी समस्या नमी की होती है। इस दौरान आप अपनी एसी में Dry Mode का ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं, इस ऑप्शन का इस्तेमाल करना सबसे बढ़िया माना जाता है। इस मोड रूम की एक्स्ट्रा नमी को कम कर देता है, जिससे चिपचिपाहट महसूस नहीं होगी। इससे रुम में काफी आराम मिलता है। इसके अलावा, यह मोड रेगुलर Cooling Mode की अंतर में बिजली कम खर्च करता है।AC के एयर फिल्टर की करें सफाईइतना ही नहीं, मानसून के समय एसी का फिल्टर साफ करना बेहद जरुरी होता है। असल में नमी के कारण फिल्टर में धूल और फंगस चिपक जाती है। जिससे एसी की कूलिंग कम हो जाती है। इसके साथ ही रुम की कूलिंग भी खराब हो जाती है। अगर आप टाइम से एसी की सर्विस कराते हैं, तो एसी बेहतर परफॉर्मेंस देती है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    सालों बाद सीरिया पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति, जिस होटल में ठहरना था उसके पास होने लगे एक के बाद एक धमाके
    Next Article
    'आश्चर्य है कि टी20 वर्ल्ड कप का हीरो जिम्बाब्वे दौरे में नहीं', संजू सैमसन के समर्थन में उतरे अजिंक्य रहाणे

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment