Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 हजार क्विंटल से ज्यादा स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई:डीएम ने व्यापारियों को चेतावनी दी, बरेली में 5 दिन में 15 रुपए महंगी हुई चीनी

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में 5 दिन में चीनी के दाम 50 से बढ़कर 65 रुपए किलो पहुंच गए हैं। अचानक बढ़े दामों और जमाखोरी की आशंका को लेकर डीएम अविनाश सिंह ने शनिवार को अधिकारियों और चीनी स्टॉकिस्टों के साथ बैठक की। उन्होंने साफ कहा कि जिले में चीनी का पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए त्योहारों के सीजन में किसी भी तरह की ओवररेटिंग, कालाबाजारी या जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा- शासन के आदेश के मुताबिक कोई व्यापारी 4 हजार क्विंटल से ज्यादा चीनी का स्टॉक नहीं रख सकता। जांच में इससे ज्यादा स्टॉक मिला तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने पुलिस, खाद्य एवं रसद विभाग, एआर को-ऑपरेटिव, एआरएमओ और डीएसओ समेत संबंधित अधिकारियों को थोक और फुटकर बाजार में लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। टीमों को अलर्ट मोड पर रखने के लिए भी कहा गया है। मिलों से दुकानों तक तुरंत पहुंचाएं चीनी डीएम ने चीनी मिलों को निर्देश दिए कि जो चीनी बिक चुकी है, उसकी डिलीवरी तुरंत दुकानों तक कराई जाए। इससे बाजार में सप्लाई बनी रहेगी और कृत्रिम कमी की स्थिति पैदा नहीं होगी।5 दिन पहले तक बाजार में चीनी 50 रुपए किलो बिक रही थी। अब भाव बढ़कर 65 रुपए किलो तक पहुंच गया है। 15 रुपए की अचानक बढ़ोतरी से आम लोगों के साथ हलवाई, चाय दुकानदार और दूसरे खाद्य कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि थोक बाजार में तेजी और सप्लाई में देरी के कारण उन्हें फुटकर में दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। कहा- चीनी की कोई कमी नहीं जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कहा- जिले में चीनी की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि चीनी की कमी को लेकर किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यापारी या व्यक्ति कमी की अफवाह फैलाकर कीमत बढ़ाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में पुलिस, खाद्य एवं रसद विभाग, एआर को-ऑपरेटिव, एआरएमओ, डीएसओ और जिले के प्रमुख चीनी स्टॉकिस्ट शामिल रहे। प्रशासन ने त्योहारों को देखते हुए बाजार की निगरानी बढ़ा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला:छात्राओं को बताए स्वच्छता के उपाय, 200 एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
    Next Article
    ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार:पुलिस ने दो चोरी के रिक्शा बरामद किए, बैटरियां खोलते पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment