Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में एसएसओ से मारपीट, बिजली आपूर्ति बाधित:मामले की जानकारी पर रात को ही पहुंची पुलिस

    9 minutes ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में शुक्रवार रात लकूला विद्युत उपकेंद्र पर एक एसएसओ से कथित मारपीट के बाद विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद करीब आधे घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। घटना के बाद संविदा बिजली कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। विरोध स्वरूप उन्होंने लकूला फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे उपभोक्ता परेशान होकर रात में ही विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक युवक उपकेंद्र के पास मौजूद था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कहा कि वह बात कर रहा है। बाद में वह केंद्र के बरामदे में बैठ गया। कुछ देर बाद युवक आया और एसएसओ से पूछा कि वह उससे पूछताछ करने वाला कौन होता है, जिसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना मिलते ही कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी पुलिस बल के साथ लकूला विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके करीब एक घंटे बाद बिजली कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति बहाल की। थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि किसी के साथ मारपीट नहीं हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब पीने के बाद वहां मौजूद व्यक्तियों के बीच कहासुनी हुई थी। अधीक्षण अभियंता यादवेंद्र सिंह ने बताया विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में MBBS-BDS इंटर्न डॉक्टरों का धरना:बोले- 12 हजार का स्टाइपेंड कम, 30 हजार करने की मांग; सुनवाई नहीं तो भूख हड़ताल
    Next Article
    पैतृक संपत्ति विवाद में बुजुर्ग महिलाओं को घर से निकाला:मेरठ में मारपीट कर 20 हजार नकदी और सोने की चेन ले जाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment