Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में चीनी जमाखोरी रोकने को टीम गठित:डीलरों के स्टॉक का होगा नियमित सत्यापन, बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित

    10 minutes ago

    1

    0

    कौशांबी में चीनी की जमाखोरी रोकने और बाजार में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. अमितपाल के निर्देश पर तीनों तहसीलों में अधिकारियों की टीम गठित की गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि यह टीम जिले में कार्यरत चीनी डीलरों और स्टॉकिस्टों की दुकानों व गोदामों का नियमित निरीक्षण कर स्टॉक का सत्यापन करेगी। प्रत्येक तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी और संबंधित विकास खंड के पूर्ति निरीक्षक व विपणन निरीक्षक नामित किए गए हैं। भारत सरकार ने चीनी डीलरों पर 01.08.2026 से 30.11.2027 तक स्टॉक लिमिट लगाई है। इसके तहत कोई भी डीलर 30 दिन से अधिक अवधि के लिए स्टॉक का भंडारण नहीं करेगा और देश भर में किसी भी समय 4000 क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेगा। सभी डीलरों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराकर प्रत्येक शुक्रवार को चीनी के स्टॉक की ऑनलाइन घोषणा करना अनिवार्य है। गठित टीम ने शनिवार को अजुहा स्थित कपूर एंड ब्रदर्स, सीताराम ट्रेडर्स और भरवारी स्थित अमन ट्रेडर्स, अमित ट्रेडर्स सहित अन्य विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि चीनी की जमाखोरी करने वाले और उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइब्रेरी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए:भदोही में वॉशरूम की दीवार में छेद कर रिकॉर्डिंग की; मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार
    Next Article
    KGMU में MBBS-BDS इंटर्न डॉक्टरों का धरना:बोले- 12 हजार का स्टाइपेंड कम, 30 हजार करने की मांग; सुनवाई नहीं तो भूख हड़ताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment