Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए

    5 hours from now

    1

    0

    बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को ‘लोक भवन’ तक मार्च के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद नौकरी के इच्छुक कई अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शनकारी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर मार्च निकाल रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्हें आर-गोलंबर के पास बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने पर झड़प हो गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हटाने के लिए हल्के बल का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।इसे भी पढ़ें: Patna में BPSC TRE 4 अभ्यर्थियों और PhD धारकों का आंदोलन जारी, विभिन्न मांगों पर अड़ेपुलिस अधीक्षक (मध्य) ममता कल्याणी ने कहा, ‘‘किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है।’’ प्रदर्शनकारी प्रोफेसर की नियुक्ति में यूजीसी के नियमों का पालन करने, अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने, बीपीएससी टीआरई-4 के लिए ‘सिंगल-टियर’ परीक्षा और हिंदी-माध्यम के उम्मीदवारों के लिए समान अवसर जैसी मांगें कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने चेतावनी दी कि अगर सरकार 24 अगस्त तक उनसे सार्थक बातचीत करने में विफल रहती है, तो वे 25 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का घेराव करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kushinagar में Road Accident: अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत
    Next Article
    Pinarayi Vijayan ने हवाला के सभी आरोप नकारे, ED जांच में बेटी का किया बचाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment