Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kushinagar में Road Accident: अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

    5 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार को राजमार्ग पार करते समय अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद करीब एक घंटे तक राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।पुलिस ने बाद में शव को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने बताया कि कसया थाना क्षेत्र के कसया नगर के केशव नगर (गोपालगढ़) निवासी बैजंती देवी (72) गांव के सामने फोरलेन के दूसरी ओर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई थीं। पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह इलाज कराकर घर लौटने के लिए पैदल राजमार्ग पार कर रही थीं।पुलिस ने बताया कि इसी दौरान तेज गति से गोरखपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कसया थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tapir Gao ने कहा LAC पर चीनी घुसपैठ की चेतावनियों को नजरअंदाज न किया जाए
    Next Article
    Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment