Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 महीने बाद भी नहीं मिला लापता युवक का सुराग:परिजन बोले- पत्नी- बेटी ने बॉयफ्रेंड संग हत्या की, पुलिस बोली-अभी कर रहे जांच

    11 hours ago

    1

    0

    मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक 4 महीने से लापता है। उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। उसके परिजन ने अब पत्नी, बेटी और उसके बॉयफ्रेंड पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उसने बेटी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया था। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। शव भी बरामद नहीं हुआ है। परिजन की शिकायत के आधार पर अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 18 अप्रैल से लापता था मनोज जयसिंहपुरा की राधाकृष्ण वाटिका कॉलोनी निवासी 42 साल मनोज सोनी 18 अप्रैल को लापता हुआ था। पत्नी नैना ने तीन दिन बाद परिवार को इसकी जानकारी दी। मनोज के भाई रामगोपाल के मुताबिक, वह परिवार के साथ गोविंद नगर थाने पहुंचे और शिकायत दी। बाद में पता चला कि नैना ने अपनी शिकायत अगले ही दिन वापस ले ली थी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद दर्ज हुई गुमशुदगी रामगोपाल का आरोप है कि पुलिस से कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मनोज की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मायके में पिता को बताया- मनोज अब नहीं है 5 अगस्त को नैना अपने मायके हाथरस पहुंची। पिता ब्रजमोहन ने जब मनोज के बारे में पूछा तो पहले उसने कुछ नहीं बताया। सख्ती से पूछने पर उसने कहा कि मनोज अब इस दुनिया में नहीं है। इसके बाद ब्रजमोहन 6 अगस्त को मथुरा पहुंचे और मनोज के परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग थाने पहुंचे और नैना, भक्ति और विमल पर हत्या का आरोप लगाया। शव की तलाश पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। परिजनों के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने शव को लेकर अलग-अलग बातें बताईं। किसी ने यमुना में फेंकने तो किसी ने अक्रूर के जंगल में दबाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने अक्रूर के जंगल और यमुना किनारे करीब 6 किलोमीटर के इलाके में तलाश की। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की, लेकिन शव नहीं मिला। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने मनोज को पहले दूध में नींद की गोलियां दीं। इसके बाद सिर पर पत्थर से वार कर हत्या करने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि इसके बाद शव को स्कूटी पर रखकर अक्रूर के जंगल में यमुना किनारे ले जाया गया और वहां जलाने की कोशिश की गई। जिस जगह शव जलाने की बात कही जा रही है, वहां अब यमुना का पानी आने से कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस बोली- अभी हत्या की पुष्टि नहीं पुलिस का कहना है कि अभी मनोज की हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। घर से लेकर यमुना किनारे तक करीब 6 किलोमीटर के दायरे में जांच की जा रही है। शव बरामद होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में बेकाबू ट्रैक्टर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा:सब्जी मंडी रोड पर कई वाहनों को चपेट में लिया, युवक का पैर फ्रैक्चर
    Next Article
    तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित:खाद कालाबाजारी पर 25 प्रतिष्ठानों पर छापे, 7 नमूने जांच को भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment