Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में भारी वाहनों का डायवर्जन:कांवड़ यात्रा और श्रावण झूला मेले के लिए 4 चरणों में व्यवस्था; NH-27 पर बनाए 4 होल्डिंग एरिया

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में कांवड़ यात्रा और श्रावण झूला मेले को देखते हुए बाराबंकी पुलिस ने भारी वाहनों के आवागमन में बदलाव किया है। अयोध्या की ओर जाने वाले ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर समेत अन्य मालवाहक भारी वाहनों को निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। यह व्यवस्था आकस्मिक सेवाओं वाले वाहनों पर लागू नहीं होगी। पुलिस ने भीड़ और यातायात की स्थिति को देखते हुए डायवर्जन को चार चरणों में लागू करने का निर्णय लिया है। जरूरत पड़ने पर भीड़ समाप्त होने तक व्यवस्था को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। पहला डायवर्जन चरण 8 अगस्त सुबह 8 बजे से 12 अगस्त सुबह 8 बजे तक या भीड़ समाप्त होने तक लागू रहेगा। इसके बाद दूसरा चरण 14 अगस्त सुबह 8 बजे से 17 अगस्त रात 11 बजे तक चलेगा। तीसरा चरण 23 अगस्त सुबह 8 बजे से 24 अगस्त रात 11 बजे तक और चौथा चरण 27 अगस्त सुबह 8 बजे से 28 अगस्त रात 11 बजे तक लागू किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, श्रद्धालुओं की संख्या और यातायात की स्थिति को देखते हुए समय में आवश्यक बदलाव किया जा सकता है। लोधेश्वर महादेवा जाने वाले भारी वाहनों पर भी रोक श्रावण माह के प्रत्येक रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार शाम 8 बजे तक लोधेश्वर महादेवा, रामनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का भी डायवर्जन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सावन के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच भारी वाहनों के कारण जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पहले से यातायात व्यवस्था तैयार की गई है। NH-27 पर बनाए गए 4 होल्डिंग एरिया हाईवे NH-27 पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए चार होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर डायवर्ट किए गए भारी वाहनों को इन स्थानों पर अस्थायी रूप से खड़ा किया जाएगा। होल्डिंग एरिया में ग्राम दारापुर के पास हाईवे किनारे, ग्रीन सिटी प्लॉटिंग चौपुला, दिलौना मोड़ के पास न्यू जनता जलपान गृह के निकट खाली स्थान और नवीन मंडी सफदरगंज शामिल हैं। मेडिकल टीम, बिजली-पानी और CCTV की रहेगी व्यवस्था पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को सभी होल्डिंग एरिया में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यहां मेडिकल टीम, बिजली, पानी और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। यातायात पुलिस के मुताबिक, कांवड़ यात्रा और श्रावण झूला मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए डायवर्जन लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य हाईवे पर जाम की स्थिति रोकना और श्रद्धालुओं के साथ आम राहगीरों का आवागमन सुचारु बनाए रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आज से आवेदन:LLB-LLM और MEd के लिए 17 अगस्त तक फॉर्म भर सकेंगे, 950 रुपए देने होंगे
    Next Article
    कानपुर सांसद ने राष्ट्रीय ध्वज गीत विधेयक पेश किया:रमेश अवस्थी बोले- पद्मश्री श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ की विजयी विश्व तिरंगा प्यारा... को मिले विधिक मान्यता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment