Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख:संतकबीरनगर में देर रात धुआं उठता देख लोगों ने दी सूचना; दमकल ने पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। नौरंगिया चौराहे स्थित विशाल वस्त्रालय में आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख होने की आशंका है। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुकान मालिक विशाल अग्रहरि, पुत्र धर्मराज अग्रहरि, रोज की तरह शुक्रवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते धुआं तेज हो गया और दुकान के अंदर आग की लपटें दिखाई देने लगीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग काफी तेज होने के कारण दुकान के अंदर जाना मुश्किल था। दमकल कर्मियों ने बाहर से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान के अंदर रखा कपड़ा और अन्य सामान काफी हद तक जल चुका था। आग के दौरान चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। लाखों के नुकसान की आशंका, किसी की जान नहीं गई आग में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान की वास्तविक कीमत का आकलन अभी नहीं हो सका है। दुकान मालिक और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही नुकसान की सही जानकारी सामने आएगी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी। इस वजह से आग की चपेट में आकर किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी, पुलिस कर रही जांच आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी प्रियम राज शेखर पांडेय ने बताया कि आग लगने के संभावित कारणों के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारण और नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ने रास्ता बदला:अब नीला झंडा पहचान होगी; 'हाथी' पर सवार हो विधानसभा जाने की तैयारी
    Next Article
    लखनऊ में हजरतगंज थाने के सामने युवक को चाकू मारा:कार में काम करवाने आया था युवक, दुकान में काम करने वाले दो आरोपी पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment