Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US Wildfire: उताह में सिकोरस्की हेलीकॉप्टर क्रैश, ओरेगन में चालक की जान गई

    3 hours from now

    1

    0

    रिचफील्ड (अमेरिका), आठ अगस्त (एपी) अमेरिका के उताह राज्य में जंगल की भीषण आग पर काबू पाने के अभियान में जुटा हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे। वहीं, ओरेगन में जंगल की बेकाबू आग से निपटने के दौरान एक बुलडोजर ऑपरेटर की मौत हो गई।अधिकारियों ने बताया कि उताह में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर में सवार दो लोगों की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, क्योंकि अधिकारी अभी तक दुर्घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने बताया कि ओरेगन में आग बुझाने के अभियान के दौरान बुलडोजर चला रहे 47 वर्षीय जेसन एनसाइन की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। स्थानीय शेरिफ विभाग ने बताया कि राइट्स स्प्रिंग क्षेत्र में लगी आग ने अचानक और तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे एनसाइन के बच निकलने का रास्ता बंद हो गया।यह आग बुधवार को दक्षिण-मध्य ओरेगन में चिलोक्विन शहर के पूर्व में लगी थी। अमेरिकी वन सेवा के अनुसार, शुक्रवार तक यह आग करीब 14 वर्ग मील (36 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र में फैल चुकी थी और इस पर अभी तक पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका था। अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक गर्म और शुष्क मौसम के कारण आग लगने की घटना हुई।उताह के मध्य क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाने के अभियान में सात हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही थी, जिनमें से एक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह आग 27 जुलाई को बिजली गिरने के कारण लगी थी। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि हेलीकॉप्टर साल्ट लेक सिटी से करीब 258 किलोमीटर दक्षिण में स्थित रिचफील्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।यह ‘सिकोरस्की एस-64’ हेलीकॉप्टर था और यह पहाड़ी एवं दुर्गम इलाके में आग बुझाने के काम में लगा था। दुर्घटना के बाद वहां एक और आग भड़क गई। अधिकारियों ने बताया कि आग की लपटों के कारण बचाव दल शुक्रवार शाम तक दुर्घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके।हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में वहां पहुंचा जा सकेगा। सेवियर काउंटी के शेरिफ नाथन कर्टिस ने कहा, ‘‘हम उन्हें और बड़े खतरे में नहीं डालना चाहते थे। जैसे ही संभव होगा, हम वहां पहुंचेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Senate ने 100% Tariff प्रावधान वाला रूस प्रतिबंध विधेयक पारित किया, भारत पर होगा असर
    Next Article
    Iran ने Saudi Arabia, पाकिस्तान और Turkey के रक्षा समझौते को बताया बेअसर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment