Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 साल में 20 साल का विकास कराया:अमापुर विधायक हरिओम वर्मा बोले- स्टेडियम और सड़क का निर्माण उपलब्धि से कम नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले की अमापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हरिओम वर्मा ने अपने चार साल के कार्यकाल को विकास के लिहाज से ऐतिहासिक बताया। उन्होंने दावा किया कि जो काम पिछले 20 वर्षों में नहीं हुए, वे उनकी सरकार में चार साल में पूरे हुए हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: आपकी विधानसभा में कितना विकास हुआ है? जवाब: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। अगर मैं अपने चार साल के कार्यकाल की बात करूं तो 20 साल में जितना विकास नहीं हुआ, उतना काम इन चार सालों में हुआ है। सवाल: आपके कार्यकाल का सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: विधानसभा क्षेत्र में करीब साढ़े 9 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा एक सर्किट हाउस भी बनवाया गया। अमापुर से कासगंज, अमापुर से एटा, अमापुर से सिधपुरा और मोहनपुर से गंजडुंडवारा तक सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया है। सहावर के लिए बाईपास की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है, जिसका काम जल्द शुरू होगा। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी अधूरा है? जवाब: स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करना प्राथमिकता है, खासकर सीएचसी में पर्याप्त डॉक्टरों की व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री से मांग पर अमापुर में 30 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय विद्यालय स्वीकृत हुआ है, जिसका काम जल्द शुरू होगा। गोरहा से चांड़ी तक 5 किलोमीटर सड़क का काम बाकी है, उसका टेंडर हो चुका है और जल्द निर्माण शुरू होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 5 करोड़ रुपये से 6 सड़कों का निर्माण स्वीकृत हुआ है, जिससे कई गांवों को लाभ मिलेगा। जमालपुर-सियारपुर होते हुए नगरिया तक सड़क चौड़ीकरण का डीपीआर तैयार हो चुका है। इसके अलावा क्षेत्र में भगवान बुद्ध के तीर्थ स्थल के विकास के लिए भी प्रयास जारी हैं। सवाल: अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मैंने जो विकास कार्य कराए हैं, उसके आधार पर मैं अपने आप को 10 में से 10 नंबर देता हूं। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं पिछला चुनाव 45 हजार वोटों से जीता हूं, जो इस विधानसभा का रिकॉर्ड है। मैं चुनाव लड़ूंगा और मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी मुझे फिर से टिकट देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में स्टूडेंट्स सीखेंगे AI, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स:IET में 80 लाख की लागत से स्थापित होगी अत्याधुनिक 'इंटरनेट ऑफ थिंग्स लैब'
    Next Article
    डीएम ने खराब रैंकिंग वाले विभागों पर सख्ती दिखाई:अधूरा काम जल्दी पूरा करने का निर्देश, कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment