Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकार ने 9 साल पूरे होने पर अमेठी में कार्यक्रम:भाजपा नेताओं ने विकास भवन में गिनाईं उपलब्धियां, लाइव प्रसारण दिखाया

    1 hour ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज विकास भवन सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को दिखाया गया, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष और सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। दरअसल, आज प्रदेश की योगी सरकार ने अपने 9 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में भाजपा नेता सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। अमेठी के विकास भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सचिन कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अंशुमान सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) रणवीर मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) मनोज त्यागी और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राजेश द्विवेदी समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 9 साल पहले यातायात और कानून व्यवस्था ध्वस्त थी और सरकार 'राम भरोसे' चल रही थी। स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे जैसी सुविधा भी नहीं थी, जबकि आज डायलिसिस और कलर अल्ट्रासाउंड जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं और प्रतिदिन 500 से 600 मरीज देखे जा रहे हैं। अग्रहरी ने किसानों के लिए किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पहले किसान सूदखोरों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेते थे, लेकिन अब बैंक घर-घर जाकर और मेले लगाकर किसानों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में देर रात BJP नेता राजकुमार का अंतिम संस्कार:चीख-चीख कर रोया बेटा, मुखाग्नि दी; राधा मोहन सहित 2000 लोग पहुंचे
    Next Article
    पुलिस दुर्व्यवहार पर होगी कड़ी कार्रवाई:एसपी कासगंज ने अपराध समीक्षा को लेकर की बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment