Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस दुर्व्यवहार पर होगी कड़ी कार्रवाई:एसपी कासगंज ने अपराध समीक्षा को लेकर की बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारियों सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। एसपी ने सभी को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, जिसमें पुलिसकर्मियों के आचरण, अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को उच्च कोटि का व्यवहार रखने तथा नियमानुसार वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों के आचरण में सौम्यता और शालीनता होनी चाहिए। दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान और एंटी रोमियो स्क्वाड टीमों को अपने-अपने बीट क्षेत्र और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए गए। थाना और कार्यालयों में आने वाले जनप्रतिनिधियों, आगंतुकों और फरियादियों के साथ सौम्य व्यवहार करने को कहा गया। उनकी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक ध्यान देकर उचित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में चिन्हित कुख्यात अपराधियों के सत्यापन और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अवैध शराब, जुआ, सट्टा और किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि पर शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। संपत्ति जब्तीकरण के लिए चिन्हित अपराधियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारियों को अपने अधीनस्थों को सही मार्गदर्शन देने तथा स्वयं क्षेत्र में निकलकर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया। उनकी किसी भी समस्या को संज्ञान में लेकर तत्काल निराकरण कराने के निर्देश भी दिए गए। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा वांछित/वारंटी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया। जनशिकायती प्रार्थना पत्रों और आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने सर्किल के थानों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की रैंडम चेकिंग करने और थानाध्यक्षों को पीड़ित/आवेदक से स्वयं बात कर उनकी समस्या के निस्तारण के संबंध में जानकारी लेने के लिए भी निर्देशित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकार ने 9 साल पूरे होने पर अमेठी में कार्यक्रम:भाजपा नेताओं ने विकास भवन में गिनाईं उपलब्धियां, लाइव प्रसारण दिखाया
    Next Article
    नव संवत्सर शोभायात्रा:धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया डोलाओं का पूजन, शंकराचार्य के मुद्दे पर बोले- राजनीति पर मैं नहीं बोलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment