Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    40 हजार देकर प्रेमी से कराई पति की हत्या:पत्नी ने बहाने से खेत बुलाया, दोनों हाथ बांधकर पीटा, सीने पर मुक्का मारा

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में पत्नी ने 40 हजार की सुपारी देकर प्रेमी से पति की हत्या करा दी। पत्नी ने बहाने से पति को खेत में बुलाया। यहां पहले से मौजूद प्रेमी और उसके साथियों ने पति को पकड़ लिया। उसके दोनों हाथ बांधे। उसे जमकर पीटा। बेसुध होने पर उसके सीने पर जोर से मुक्का मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव छोड़कर आरोपी भाग गए। बॉडी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पत्नी रोने का नाटक करती रही। पुलिस को तभी उसे हाव-भाव से शक हो गया था। 48 घंटे में पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। शनिवार को मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। महिला ने बताया- पति हमारे प्यार में रोड़ा बन रहा था। उससे छुटकारा चाहती थी। इसलिए उसे मार डाला। मामला अजगैन थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… 18 मार्च की सुबह पुलिस को चमरौली गांव स्थित राजेश यादव के गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव की पहचान थानखेड़ा मजरा के चमरौली निवासी श्रीकांत लोध उर्फ जंगली (35) के रूप में हुई। श्रीकांत की मां सुंदरा देवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सर्विलांस और सीडीआर की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान श्रीकांत की पत्नी सुखरानी (35) की भूमिका संदिग्ध पाई गई। उसे हिरासत में लिया गया। सख्ती से उससे पूछताछ की। मैं पति से छुटकारा चाहती थी, इसलिए मार डाला सुखरानी ने कबूल किया पति को मेरे अफेयर के बार में पता चला गया था। वह मुझसे मारपीट करता था। मैं उससे छुटकारा चाहती थी। इसीलिए उसकी हत्या की प्लानिंग की। 40 हजार में चितौली मजरा वीरसिंहपुर निवासी अंकित यादव और सधीरा निवासी प्रेमी मोहित सिंह (26) को पति श्रीकांत की हत्या की सुपारी दी। पुलिस के अनुसार, 17 मार्च की रात सुखरानी ने अंकित यादव (26) और मोहित सिंह को फोन किया। दोनों को खेत पर बुलाया। प्लानिंग के तहत वह पति श्रीकांत और अपने छोटे बेटे को खेत तक लेकर गई। यहां दोनों आरोपियों ने श्रीकांत को गिरा दिया। उसके हाथ पीछे की तरफ बांध दिए। बांधकर चेहरे और सिर पर वार किया इसके बाद उसे पीटना शुरू कर दिया। चेहरे, सिर पर वार करते रहे। श्रीकांत के पश्त होने पर उसके सीने पर जोर से मुक्का मारा, जिससे श्रीकांत की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव खेत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को चमरौली बाजार से दौलतखेड़ा रोड स्थित नहर पटरी के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से मोबाइल और कैश भी बरामद किया। पुलिस ने बताया- कि तीनों आरोपियों ने मिलकर साजिश के तहत हत्या की, जिसके चलते मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें………….. बच्चे के सीने से गले तक घुसा 4 फीट सरिया:न खून निकला, न बेहोश हुआ; बुलंदशहर में चौंकाने वाली घटना बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया। इससे लोहे का सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गया। बच्चा एक निर्माणाधीन मकान में अपनी बॉल उठाने गया था। उसी समय पैर फिसलने से वह पिलर पर गिर गया। गैस कटर से सरिया काटकर बच्चे को उसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
    Next Article
    नौबस्ता में गौवंश की गर्दन काट माहौल बिगाड़ने का प्रयास:हिंदू संगठनों का हंगामा, पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, संदिग्ध CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment