Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

    4 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद के उरई स्थित मुख्यालय में एक विधवा महिला ने अपने परिचित पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने और बाद में तमंचे की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। उरई कोतवाली क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति की मृत्यु वर्ष 2019 में हो गई थी। पति कारागार विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे, और उनकी मृत्यु के बाद महिला को अनुकम्पा नियुक्ति मिली थी। इसी दौरान, उनके रिश्ते में आने वाला गजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बंटी कुशवाह, जो सुशील नगर (हनुमान बगिया के पास) का निवासी है। उनकी परिस्थितियों से परिचित हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि गजेंद्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और लंबे समय तक उसका मानसिक एवं शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने उससे शादी करने के लिए कहा, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी से कुछ समय के लिए दूरी बनाई, तो वह उसके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज कर हंगामा किया, जिसके बाद मौके पर मौजूद जेल कर्मियों ने उसे भगा दिया। जाते समय आरोपी ने पीड़िता को बदला लेने की धमकी भी दी। जान से मारने की धमकी महिला ने आरोप लगाया है कि 14 मार्च को जब वह अपने उरई स्थित घर पहुंची, तो आरोपी नशे की हालत में उसके घर में घुस आया। उसने देशी तमंचा कनपटी पर रखकर महिला की इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसकी बहन कल्पना देवी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने आशंका व्यक्त की है कि आरोपी से उसे और उसके बच्चे की जान को खतरा है। उसने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, साथ ही उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटौंजा व अलीगंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर:लखनऊ में शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई; ध्रुव कुमार और सोबरन सिंह को मिली तैनाती
    Next Article
    40 हजार देकर प्रेमी से कराई पति की हत्या:पत्नी ने बहाने से खेत बुलाया, दोनों हाथ बांधकर पीटा, सीने पर मुक्का मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment