Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    40 साल पुराने जमीन विवाद में पेड़ पर चढ़ा किसान:कायमगंज में सुसाइड करने की धमकी दी, SDM के समझाने पर नीचे उतरा

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में कायमगंज तहसील परिसर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान एक किसान आत्महत्या के इरादे से पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने किसान को समझाकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। कम्पिल थाना क्षेत्र के सिवारा खास निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उसकी दादी रेवती के नाम 7.5 बीघा जमीन थी। दादी की मृत्यु के बाद गांव के कल्याण नामक व्यक्ति ने कथित रूप से जालसाजी कर जमीन अपने नाम विरासत में दर्ज करा ली। इंद्रपाल के अनुसार, यह विवाद करीब 40 वर्षों से चल रहा है। उनके पिता लड़ैते ने तहसील और बाद में कमिश्नरी तक मुकदमा लड़ा, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। पिता और भाई की मौत के बाद अकेले लड़ रहे हैं लड़ाई इंद्रपाल ने बताया कि इस लंबे कानूनी संघर्ष के दौरान पहले उनके पिता लड़ैते और बाद में पैरवी कर रहे बड़े भाई वीरपाल की मृत्यु हो गई। अब परिवार में इंद्रपाल, शेर सिंह, अनार सिंह और गंगा सिंह ही बचे हैं। उनका आरोप है कि आरोपी अब उनके पिता के हिस्से की बची हुई जमीन पर भी कब्जा करने की धमकी दे रहा है। भाई शेर सिंह ने बताया कि लगातार विवाद और धमकियों के कारण इंद्रपाल लंबे समय से मानसिक तनाव में था। एसडीएम बोले- मामले की कराई जाएगी जांच घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा, तहसीलदार मनीष कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसान को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि किसान ने इससे पहले उनके समक्ष कोई शिकायत प्रस्तुत नहीं की थी। बुधवार को वह अचानक पेड़ पर चढ़ गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईआईटी बीएचयू में ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ:निदेशक ने अभिभावकों से किया संवाद, 30 जुलाई को विद्यार्थियों का पंजीकरण
    Next Article
    सारनाथ में धूमधाम से मनाया गया धम्मचक्कप्पवत्तन दिवस,:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- बुद्ध का मध्यम मार्ग विश्व शांति का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment