Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईआईटी बीएचयू में ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ:निदेशक ने अभिभावकों से किया संवाद, 30 जुलाई को विद्यार्थियों का पंजीकरण

    2 hours ago

    1

    0

    IITBHU में नवप्रवेशित स्नातक विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन प्रोग्राम-2026 का बुधवार को स्वतंत्रता भवन में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों से संवाद कर उन्हें आईआईटी बीएचयू परिवार में स्वागत किया और उनकी जिज्ञासाओं एवं चिंताओं का समाधान किया। प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि आईआईटी (बीएचयू) केवल तकनीकी शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि यह नवाचार, अनुसंधान, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों के विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास के लिए संस्थान में प्रभावी एवं संवेदनशील व्यवस्थाएं मौजूद हैं। संवाद सत्र में अभिभावकों ने छात्रावास, सुरक्षा, मेंटरशिप, अनुसंधान, प्लेसमेंट, छात्र कल्याण और परिसर जीवन से जुड़े सवाल पूछे, जिनका निदेशक ने विस्तार से जवाब दिया। 30 जुलाई को होगा विद्यार्थियों का पंजीकरण कार्यक्रम के अगले दिन नवप्रवेशित विद्यार्थियों का पंजीकरण होगा। इसके बाद चेयरमैन-जेईई, डीन (अकादमिक अफेयर्स), प्रोफेसर इंचार्ज (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट) और डीन (रिसोर्स एंड एलुमनाई) विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। उन्हें संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अवसरों तथा पूर्व छात्र नेटवर्क के बारे में जानकारी दी जाएगी। विभागीय परिचय और छात्र सुविधाओं की मिलेगी जानकारी 31 जुलाई को विभिन्न विभागों और स्कूलों में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों से परिचित कराएंगे। विद्यार्थियों को डीन (स्टूडेंट्स अफेयर्स), डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट), मुख्य प्रॉक्टर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा संस्थान की व्यवस्थाओं और छात्र जीवन से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। आगामी दिनों में कैंपस वॉक, प्रयोगशालाओं का भ्रमण, प्रेरक व्याख्यान, टीम-बिल्डिंग गतिविधियां, पीयर मेंटरिंग सत्र, छात्र परिषदों एवं क्लबों का परिचय तथा विभिन्न छात्र सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। 8 अगस्त को होगा कार्यक्रम का समापन ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन प्रोग्राम का समापन 8 अगस्त को "डिनर विद फ्रेशर्स" कार्यक्रम के साथ होगा। इसमें संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी और नवप्रवेशित विद्यार्थी एक साथ सहभागिता करेंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों और संस्थान प्रशासन के बीच बेहतर संवाद एवं जुड़ाव स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा। आईआईटी बीएचयू का यह सप्ताहभर चलने वाला कार्यक्रम नए विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान परंपरा, नवाचार संस्कृति और जीवंत परिसर जीवन से परिचित कराएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ एक सफल और प्रेरणादायी शैक्षणिक यात्रा के लिए तैयार करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरुपूर्णिमा पर पांच दिवसीय कजरी कार्यशाला का समापन:मालिनी अवस्थी ने कजरी, दादरा, झूला, चैती और अवधी गीतों की विधाओं से कराया परिचय
    Next Article
    40 साल पुराने जमीन विवाद में पेड़ पर चढ़ा किसान:कायमगंज में सुसाइड करने की धमकी दी, SDM के समझाने पर नीचे उतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment