Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    40वीं जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज:सीडीओ देवयानी ने खिलाड़ियों को दिलाई निष्पक्षता की शपथ, नवाबगंज और आलमपुर का दबदबा

    22 hours ago

    1

    0

    बरेली के डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जनपद स्तरीय 40वीं खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साह चरम पर रहा। ब्लॉक स्तर पर परचम लहराने के बाद प्राथमिक और जूनियर वर्ग के नन्हे खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी (CDO) देवयानी और बीएसए डॉ. विनीता ने दीप प्रज्वलित कर की। सीडीओ ने बढ़ाया उत्साह, एकता और खेल भावना की दिलाई शपथ मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने खिलाड़ियों को खेल भावना, एकता और निष्पक्षता के साथ खेलने की शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए कहा कि खेलों को मनोरंजन के साथ खेलें और जीवन में खूब तरक्की करें। इस दौरान बीएसए डॉ. विनीता ने सीडीओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र हित के हर मुद्दे पर प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता है। रैली संयोजक मुकेश कुमार भारती ने भी सभी से शुचिता के साथ खेलने की अपील की। कबड्डी में आलमपुर और वॉलीबॉल में क्यारा ने मारी बाजी जूनियर वर्ग: चक्का और गोला फेंक में दिखा दम उच्च प्राथमिक स्तर पर लंबी कूद में मझगवा के कमल सिंह और बालिकाओं में भोजीपुरा की अवंतिका ने प्रथम स्थान पाया। चक्का फेंक में भुता के अनिकेत और बालिका वर्ग में शेरगढ़ की लता ने स्वर्ण जीता। गोला फेंक में आलमपुर के अर्जुन और उषा ने अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए पहला स्थान हासिल किया। मैदान पर डटे रहे अफसर और शिक्षक प्रतियोगिता को सफल बनाने में खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार, सतीश वर्मा, तौसीफ, पूरन सिंह और एसआरजी अनिल चौबे की अहम भूमिका रही। शिक्षक संगठनों से भानु प्रताप सिंह, केसी पटेल, प्रियंका शुक्ला और जिला व्यायाम शिक्षक सोना रानी सिंह, महावीर सिंह सहित भारी संख्या में स्टाफ मौजूद रहा। मीडिया प्रभारी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के अगले चरण में अन्य खेलों के मुकाबले होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री मुरादाबाद पहुंचे:UGC रेगुलेशन 2026 को विवादित बताया, सरकार पर सवाल उठाए
    Next Article
    ट्रेनिंग के दौरान हार्टअटैक सेना के हवलदार का निधन:गाजीपुर में पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, राष्ट्रीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment