Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजट 2026-27 में मैनपुरी के लिए कोई खास घोषणा नहीं:जिले से पर्यटन मंत्री होने के बाद भी उम्मीदें अधूरी, बड़ी परियोजना की थी उम्मीद

    1 hour ago

    1

    0

    बुधवार को योगी सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। प्रदेश स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देने की घोषणा हुई, लेकिन मैनपुरी को कोई बड़ी या विशेष सौगात न मिलने से स्थानीय लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। शहर निवासी 72 वर्षीय गिरीश जैन ने बजट को समग्र रूप से सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे अहम क्षेत्रों पर फोकस किया है, जो प्रदेश के विकास के लिए जरूरी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मैनपुरीवासियों को इस बार विशेष उम्मीद थी, क्योंकि मैनपुरी सदर सीट से विधायक जयवीर सिंह प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री हैं। ऐसे में लोगों को लगा था कि जिले को कोई बड़ी परियोजना, विशेषकर मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल सकती है। गिरीश जैन ने कहा कि मैनपुरी कृषि प्रधान जिला है और बजट में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने, किसानों को आसान तरीके से बीज व खाद उपलब्ध कराने जैसे प्रावधानों से जिले के किसानों को लाभ मिल सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है और भविष्य में हाई स्पीड रेल या अन्य राज्यों से बेहतर रेल कनेक्टिविटी की उम्मीद की जा रही है। वहीं एडवोकेट रमेश गुलाटी ने बजट को “ठीक-ठाक” बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों को प्राथमिकता दी गई, जबकि मैनपुरी के लिए कोई अलग घोषणा नहीं की गई। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार जिले को विशेष पहचान मिलेगी, लेकिन बजट में ऐसा कुछ शामिल नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने कहा कि जो योजनाएं पूरे प्रदेश के लिए लागू होंगी, उनका लाभ मैनपुरी को भी मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बजट में एसएन को मिले 130 करोड़ से अधिक:5.50 करोड़ से लगेंगी नई मशीन, बेहतर होंगी आगरा की सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं
    Next Article
    CSJMU में 'एग्रीफेस्ट 2026' का आगाज:'फागुन की फुलवारी' में दिखेगी ग्रामीण संस्कृति और आधुनिक तकनीक की झलक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment