Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री मुरादाबाद पहुंचे:UGC रेगुलेशन 2026 को विवादित बताया, सरकार पर सवाल उठाए

    1 day ago

    1

    0

    बरेली में मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए अलंकार अग्निहोत्री आज मुरादाबाद पहुंचे। यहां लाइनपार स्थित राधे साड़ी शोरूम पर उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों से मुलाकात की और दैनिक भास्कर से बातचीत में यूजीसी रेगुलेशन 2026 तथा एससी-एसटी एक्ट पर अपने विचार साझा किए। अलंकार अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि 13 जनवरी 2026 को लागू किए गए यूजीसी रेगुलेशन को जानबूझकर मकर संक्रांति अवकाश के दौरान 15 जनवरी को वेबसाइट पर अपलोड किया गया। उन्होंने कहा कि इस नियमावली में सुप्रीम कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 में दिए गए कुछ दिशा-निर्देशों के विपरीत प्रावधान जोड़े गए हैं। उन्होंने बिना जांच गिरफ्तारी और एफआईआर को लेकर स्पष्ट व्यवस्था की मांग की। अग्निहोत्री ने दावा किया कि कॉलेजों में गठित समितियों में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, लेकिन झूठे मामलों की स्थिति में कार्रवाई को लेकर स्पष्टता का अभाव है। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते झूठे आरोप लगाए जा सकते हैं, जिससे सामान्य वर्ग के छात्रों को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा संस्थानों में सभी छात्रों को समान दृष्टि से देखा जाना चाहिए और किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। बिहार के दरभंगा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां कई मामलों में शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें बड़ी संख्या फर्जी होने का दावा किया गया। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। अग्निहोत्री ने कहा कि नए प्रावधानों से समाज में विभाजन की भावना बढ़ सकती है और कॉलेजों में छात्रों के आपसी संबंधों को जातीय आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। मुरादाबाद आगमन को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि यहां उनका कोई औपचारिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं था। वे अन्यत्र जाते समय समर्थकों के आग्रह पर रुके थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर को नंबर-1 बनाने के लिए नगर निगम में ट्रैनिंग:नगर आयुक्त बोले- स्वच्छ सर्वेक्षण में दिखेगा इसका असर
    Next Article
    40वीं जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज:सीडीओ देवयानी ने खिलाड़ियों को दिलाई निष्पक्षता की शपथ, नवाबगंज और आलमपुर का दबदबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment