Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री:किंग और क्वीन से मुलाकात करेंगे मोदी, कल तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे

    1 day ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचे। यह 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा है। एयरपोर्ट पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने उनका स्वागत किया। मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे नॉर्वे पहुंच गए हैं और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि चार दशक से ज्यादा समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा है और उन्हें भरोसा है कि इससे भारत-नॉर्वे दोस्ती को नई ऊर्जा मिलेगी। मोदी नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम और क्वीन सोन्या से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे प्रधानमंत्री स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। कल भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी 19 मई को ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। मोदी ने कहा कि यह उनके नॉर्डिक समकक्षों से मुलाकात का शानदार अवसर होगा। इस समिट में नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के नेता शामिल होंगे। यह भारत-नॉर्डिक समिट पहली बार 2018 में स्टॉकहोम और दूसरी बार 2022 में कोपेनहेगन में हुई थी। इस बार बैठक में ग्रीन एनर्जी, डिजिटलाइजेशन, रक्षा सहयोग, जलवायु परिवर्तन और आर्कटिक नीति जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। मोदी की यह यात्रा उनके 5 देशों के दौरे का चौथा चरण है। इससे पहले वे UAE, नीदरलैंड और स्वीडन का दौरा कर चुके हैं। इसके बाद वे इटली जाएंगे। मोदी के नॉर्वे पहुंचने का वीडियो… भारत और नॉर्वे के बीच 2.7 बिलियन डॉलर का व्यापार भारत और नॉर्वे के बीच व्यापार करीब 2.73 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है। वहीं नॉर्वे के सरकारी वेल्थ फंड ने भारतीय बाजारों में करीब 28 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। भारत और पूरे नॉर्डिक क्षेत्र के बीच कुल व्यापार करीब 19 बिलियन डॉलर आंका गया है। यह यात्रा मार्च 2024 में हुए भारत-EFTA व्यापार समझौते के बाद हो रही है। इसके तहत भारतीय निर्यात को EFTA देशों में 99% से ज्यादा ड्यूटी-फ्री एक्सेस मिला है। PM मोदी को स्वीडन ने सर्वोच्च सम्मान दिया पीएम मोदी को रविवार को स्वीडन दौरे पर थे। इस दौरान स्वीडन में उन्हें ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह किसी भी देश के प्रधानमंत्री या सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है। गोथेनबर्ग शहर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे। यह मोदी को मिलने वाला 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। स्वीडन में मोदी बोले- आतंकवाद मानवता के लिए खतरा PM मोदी ने रविवार को स्वीडन के गोथेनबर्ग में 'यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री' को संबोधित करते हुए आतंकवाद पर चिंता जताई। मोदी ने कहा कि मौजूदा तनावपूर्ण वैश्विक माहौल में भारत और स्वीडन जैसे लोकतांत्रिक देशों के बीच करीबी सहयोग बेहद जरूरी है। भारत और स्वीडन इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को मिले समर्थन के लिए हम स्वीडन के प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन के अभारी हैं। हम आतंकवाद और उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। स्वीडन में मोदी के स्पीच की 7 मुख्य बातें… ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी को स्वीडन ने सर्वोच्च सम्मान दिया:उनको मिलने वाला ये 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान; फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया, स्वीडिश PM रिसीव करने पहुंचे पीएम मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह किसी भी देश के प्रधानमंत्री या सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:शिकागो के पास सड़क हादसे में भारतीय छात्रा की मौत; मिनी वैन खाई में गिरी,  6 घायल
    Next Article
    मेक्सिको में 10 लोगों की गोली मारकर हत्या:इनमें 3 महिलाएं और एक बच्चा, हमलावर फरार; अगले महीने यहां फुटबॉल वर्ल्ड कप होना है

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment