Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेक्सिको में 10 लोगों की गोली मारकर हत्या:इनमें 3 महिलाएं और एक बच्चा, हमलावर फरार; अगले महीने यहां फुटबॉल वर्ल्ड कप होना है

    1 day ago

    1

    0

    मेक्सिको के पुएब्ला राज्य में रविवार तड़के हुए एक बड़े गोलीकांड में 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने पुष्टि की कि मरने वालों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल है। अधिकारियों ने अभी तक किसी पीड़ित का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसियों ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर कई लोग गोली लगने से घायल मिले। एक महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। तेहुइत्जिंगो करीब 11,300 आबादी वाला शहर है, जो मेक्सिको सिटी से लगभग 208 km पर है। मेक्सिको 11 जून से FIFA वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी करने जा रहा है। मेक्सिको सिटी, मॉन्टेरी और ग्वाडलहारा में 13 मैच खेले जाएंगे। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम 1 लाख सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का ऐलान कर चुकी हैं। हमलावरों का अब तक कोई सुराग नहीं प्यूब्ला सरकार ने कहा कि पीड़ितों पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया। अब तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है। हमले की वजह भी साफ नहीं है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। प्यूब्ला के गवर्नर अलेजांद्रो अर्मेंटा ने भी अब तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। मामले की जांच में नेशनल गार्ड, राज्य का अटॉर्नी जनरल ऑफिस, राज्य और स्थानीय पुलिस के साथ इंटेलिजेंस टीमें भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि हमले के पीछे कौन है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मध्य मेक्सिको में हाल के महीनों में ड्रग कार्टेल से जुड़ी हिंसा बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके चलते 800 से 1,000 परिवार घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। फरवरी में मेक्सिको का सबसे बड़ा ड्रग माफिया मारा गया था मेक्सिको में सेना ने 22 फरवरी को एक ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मार गिराया था। इसके बाद देशभर में आगजनी और हिंसा शुरू हो गई थी। मेंचो के समर्थकों ने बदला लेने के लिए हाईवे को जाम कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरु कर दी थी। तलपला शहर में सेना के ऑपरेशन के दौरान वह घायल हो गया था। उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में मेंचो के अलावा कम से कम और 9 अपराधी भी मारे गए। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एल मेंचो, जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था। जलिस्को कार्टेल मेक्सिको में ड्रग्स बनाने और बेचने, स्थानीय कारोबारियों से वसूली करने और कई इलाकों में लोगों को डराकर रखने के लिए कुख्यात रहा है। इस कार्टेल की मौजूदगी अमेरिका के 50 राज्यों में है। अमेरिकी सरकार ने अल मेंचो के ऊपर 136 करोड़ रुपए का इनाम रखा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प काफी समय से मेक्सिको पर एल मेंचो पर एक्शन लेने का दबाव बना रहे थे। मेक्सिको में पिछली 4 बड़ी हिंसक घटनाएं… 20 अप्रैल 2026: मेक्सिको सिटी के पास UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट टेओतिहुआकान में फायरिंग हुई। इसमें कनाडा के एक पर्यटक की मौत हुई, जबकि 13 लोग घायल हुए। 23 फरवरी 2026: प्यूब्ला में एक वाहन पर हमला हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 15 फरवरी 2026: प्यूब्ला राज्य के हुएहुएतलान एल ग्रांडे 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 25 जनवरी 2026: गुआनाहुआतो के सलामांका में फुटबॉल मैदान के पास फायरिंग में 11 लोगों की हत्या कर दी गई। 16 दिसंबर 2025: गुआनाहुआतो के अपासेओ एल ग्रांडे में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग में 8 लोगों की मौत हो गई। -------------- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका-शख्स ने अपने 7 बच्चों समेत 8 की हत्या की:सभी की उम्र 1 से 11 साल थी; पत्नी को भी गोली मारी, हालत गंभीर अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट शहर में एक शख्स ने 8 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक इनमें से 7 उसके ही बच्चे थे। अमेरिका में इस साल की यह सबसे बड़ी मास शूटिंग की घटना मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री:किंग और क्वीन से मुलाकात करेंगे मोदी, कल तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे
    Next Article
    वाइट मंकी ट्रेंड; बाहरी लोगों से कंपनियां बना रहीं इमेज:‘ब्रांड’ के लिए विदेशियों को फर्जी डॉक्टर और सीईओ बना रहे, मोटी रकम देकर हायरिंग

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment