Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    47 साल बाद एलुमनाई मीट में मिले तो छलकीं आंखें:प्रयागराज के ईसीसी कॉलेज के छात्र भावुक हुए, बेंचों पर बैठ यादें ताजा कीं

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के इविंग क्रिश्चयन कॉलेज (ईसीसी) के बीएससी, बायो ग्रुप (1977-79 बैच) के पूर्व छात्र पांच दशक बाद मिले तो उनकी आंखें खुशी से छलक उठीं। पूर्व छात्र मिलन समारोह में एक दूसरे को गले लगाकर यादें ताजा की गईं। ऊंचे ओहदों पर पहुंचे पूर्व छात्र पुराने दिनों को याद कर भावुक हो उठे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से साथ होते ही वातावरण गरिमामय और भावुक हो गया। अमित श्रीवास्तव की बांसुरी वादन ने कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भावनात्मक क्षणों में अनूप गोयल का आत्मीय उद्बोधन एवं मधुर गीत विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध गायक भूपेन्द्र शुक्ला की मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं। उनके गीतों और ग़ज़लों ने चार दशकों की स्मृतियों, संघर्षों और सफलताओं को सुरों में पिरोकर वातावरण को भावविभोर कर दिया। पूर्व छात्रों ने अपने जीवन-प्रवास की झलकियां साझा कीं। सभी की जीवन-यात्राएं अलग-अलग रहीं, परंतु सबकी शुरुआत ईसीसी की उन्हीं कक्षाओं से हुई थी। पुरानी कक्षाओं और प्रयोगशाला की बेंचों पर फिर से बैठना सभी के लिए अत्यंत भावुक क्षण रहा। उन पलों में वे अपने पद और उपलब्धियों से परे, फिर से वही छात्र बन गए थे। महाविद्यालय के प्राचार्य का संदेश पूर्व छात्रों के लिए स्वागत और सम्मान का प्रतीक बना व इस बात की पुष्टि की कि संस्था और छात्रों का संबंध आज भी उतना ही सशक्त है। आयोजन की सफलता में अनूप गोयल, दिनेश, हरीश, सुरेन्द्र एवं ज्योति सहित आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। साथ ही वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं सहपाठी अनिल तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। शाइरा संगीता ने संचालन किया तथा फरमूद इलाहाबादी ने अपनी हज़ल से सबको खूब हंसाया। समारोह का समापन कृतज्ञता और पुनर्मिलन की आशा के साथ हुआ। सभी साथियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार मिलते रहने और 1977 में प्रारम्भ हुई इस यात्रा को स्नेहपूर्वक आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान स्मृति-चिन्ह और पुष्प भेंट कर सभी साथियों का सम्मान किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान:CBSE बोर्ड का एक पेपर खराब होने से तनाव में थी, देर रात पढ़ती रही फिर लगाई फांसी
    Next Article
    मेरठ में एक घंटे तक रोका गया ट्रैफिक:दिल्ली रोड पर 3 घंटे तक लोगों को झेलनी पड़ी दुश्वारियां, 10 से 12 किलोमीटर तक पैदल चले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment