Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान:CBSE बोर्ड का एक पेपर खराब होने से तनाव में थी, देर रात पढ़ती रही फिर लगाई फांसी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) कैंपस में रहने वाली इंटर की छात्रा ने एग्जाम खराब होने के चलते फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों की मानें तो उसका एक पेपर खराब हुआ था और एग्जाम को लेकर वह टेंशन में थी। देर रात 1 बजे तक पढ़ाई कर रही थी, सुबह मां सोकर उठी तो कमरा बंद था और दरवाजा तोड़कर देखा तो शव पंखे के सहारे फांसी से लटक रहा था। नवाबगंज थाने की पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पिता बोले परीक्षा को लेकर तनाव में थीं छात्रा नवाबगंज थाना के क्षेत्र एचबीटीयू कैंपस में रहने वाले सुनील कुमार एचबीटीयू में मैकेनिक पद पर कार्यरत हैं। सुनील ने बताया कि घर में पत्नी नेमा, बेटी प्रकृति सिंह (17) और बेटा अविरल रहते थे। दोनों बच्चे चौबेपुर के भवानीपुर स्थित एनएलके स्कूल के छात्र हैं। दोनों बच्चे सीबीएसई बोर्ड से बढ़ाई कर रहे थे, बेटी इंटर और बेटा हाईस्कूल के बोर्ड एग्जाम दे रहे थे। सुनील ने बताया कल शनिवार रात को 8 बजे दोनों बच्चे खाना खाने के बाद कमरे में पढ़ने के लिये चले गए। रात 1 बजे ज़ब वह बेटी के कमरे में गए तो वह पढ़ रही थीं। जिसके बाद वह नीचे आकर सोने चले गए। सुबह ज़ब पत्नी सोकर उठी तो बेटी को जगाने के लिये कमरे में गई तो कमरा अंदर से बंद था, काफ़ी देर तक वह दरवाजा खटकाती रही मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में बेटी का शव दुपट्‌टे के सहारे पंखे से लटक रहा था। आनन फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही नवाबगंज थाने की पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। जांच करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। परिवार के लोगों ने बोर्ड एग्जाम के चलते मानसिक तनाव की बात कही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ हो जाएगा। पुलिस की जांच में भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या:प्राइमरी स्कूल के पास मिला शव, प्रेम प्रसंग का शक
    Next Article
    47 साल बाद एलुमनाई मीट में मिले तो छलकीं आंखें:प्रयागराज के ईसीसी कॉलेज के छात्र भावुक हुए, बेंचों पर बैठ यादें ताजा कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment