Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    47 यूपी बटालियन NCC बस्ती में 'स्टार सेरेमनी':जितेंद्र कुमार सिंह 'शाही' और डॉ. राजेश यादव कैप्टन पद पर पदोन्नत

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती में 47 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में शनिवार को 'स्टार सेरेमनी' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल किसलय दुबे ने दो सैन्य अधिकारियों को कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया। पदोन्नत होने वालों में शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज, बस्ती में अंग्रेजी के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह 'शाही' और रतन सेन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसी, सिद्धार्थनगर के भूगोल विभाग के डॉ. राजेश यादव शामिल हैं। कर्नल किसलय दुबे ने दोनों अधिकारियों को कैप्टन की रैंक प्रदान की। नवनियुक्त कैप्टन जितेंद्र कुमार सिंह 'शाही' विगत 8 वर्षों से एनसीसी में लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे शिक्षण कार्य के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। वहीं, कैप्टन डॉ. राजेश यादव भी लंबे समय से लेफ्टिनेंट के रूप में एनसीसी कैडेट्स का मार्गदर्शन कर रहे थे। राष्ट्रीय और सामाजिक जागरूकता अभियानों में उनके योगदान और कार्य के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें इस पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर मेजर प्रोफेसर राजेंद्र बौद्ध ने दोनों एनसीसी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि बटालियन के अन्य अधिकारियों और कैडेट्स के लिए प्रेरणा बनेगी। कार्यक्रम के दौरान थर्ड अफसर कुलदीप चौधरी, जीसीआई सृष्टि पांडे, सूबेदार मेजर बसीर अहमद, सूबेदार वीर बहादुर थापा, सूबेदार राजकुमार वर्मा, सीएचएम विनोद तमांग, सीएचएम विक्रम लिंका, सीएचएम सुमित सुब्बा, सीएचएम खीम कुमार गुरुंग, हवलदार तूफान सुब्बा, हवलदार मनोज राणा, नायक कुलदीप विश्वकर्मा, लस्कर रामू और सत्यराम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रॉली-बैग छूने पर युवती ने युवक को जड़े कई थप्पड़...VIDEO:चंदौली में नाखूनों से भी खरोंचा; बोली- छेड़खानी करते हो थाने में बंद करा दूंगी
    Next Article
    उन्नाव में मारपीट, छह महीने के मासूम की मौत:आरोपी फरार, पुलिस की टीमें कर रहीं तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment