Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रॉली-बैग छूने पर युवती ने युवक को जड़े कई थप्पड़...VIDEO:चंदौली में नाखूनों से भी खरोंचा; बोली- छेड़खानी करते हो थाने में बंद करा दूंगी

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित काली मंदिर के सामने एक युवक को एक युवती ने थप्पड़ मार दिया। युवक का ट्रॉली बैग युवती के पैर से छू गया था, जिसके बाद युवती ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। देखिए 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित वीआईपी गेट के सामने हुई। बिहार से एक युवक शादी समारोह में शामिल होने मुगलसराय आया था। ट्रेन से उतरने के बाद वह स्टेशन से बाहर निकला और ई-रिक्शा का इंतजार कर रहा था। उसके पास एक ट्रॉली बैग और एक अन्य बैग था। सड़क पर गड्ढों के कारण उसका ट्रॉली बैग असंतुलित होकर पास से गुजर रही युवती के पैर से टकरा गया। बैग छूते ही युवती ने युवक को कई थप्पड़ मारे बैग छूते ही युवती भड़क गई और युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाने लगी। उसने युवक को कई थप्पड़ मारे और नाखूनों से भी खरोंच दिया, जिससे युवक घायल हो गया। युवती ने युवक को थाने में बंद कराने की धमकी भी दी। युवक इस अचानक हुई घटना से हैरान था और उसे अपनी गलती समझ नहीं आ रही थी। महिला होने का हवाला देकर धमकाती रही मौके पर मौजूद यातायात पुलिस और मुगलसराय कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने स्थिति बिगड़ते देख तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने युवक को युवती से छुड़ाया। बताया गया कि युवती पुलिसकर्मियों के सामने भी आक्रामक बनी रही और अपने महिला होने का हवाला देकर धमकाती रही। बाद में वह वहां से चली गई। लोगों ने कहा- महिला कानून का दुरुपयोग हो रहा इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया। लोगों का कहना था कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी भी कानून या अभियान का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में अवध केसरी सेना प्रमुख, उनकी टीम हाउस अरेस्ट:दिल्ली जाने से पहले रोका, UGC के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होना था
    Next Article
    47 यूपी बटालियन NCC बस्ती में 'स्टार सेरेमनी':जितेंद्र कुमार सिंह 'शाही' और डॉ. राजेश यादव कैप्टन पद पर पदोन्नत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment