Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम किसान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य:घाटमपुर में गांव-गांव चल रहा अभियान, एसडीएम ने किसानों से की अपील

    3 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अब अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी कानपुर जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों के बाद घाटमपुर तहसील क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी आई है। प्रत्येक ग्राम में लेखपाल, किसान सहायक, पंचायत सहायक व जनसेवा केंद्रों के माध्यम से प्रतिदिन रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले सभी किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और अविलंब रजिस्ट्री करा लें। यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो स्थानीय लेखपाल या तहसील कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। ये डॉक्यूमेंट होने चाहिए फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया सरल है और अधिकतम 10 मिनट में पूरी की जा सकती है। इसके लिए किसान को आधार कार्ड, खतौनी और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ रखना आवश्यक है। किसान अपने गांव के लेखपाल, किसान सहायक, पंचायत सहायक, कोटेदार या निकटतम जनसेवा केंद्र से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। स्वयं मोबाइल फोन से भी फॉर्मर रजिस्ट्री की जा सकती है। खतौनी में नाम या पिता के नाम गलत हों तो क्या करें? यदि खतौनी में खातेदार या किसान के नाम अथवा पिता के नाम में कोई त्रुटि है तो उपजिलाधिकारी कार्यालय, तहसीलदार या क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क कर तत्काल सुधार कराया जा सकता है। गांव में ही लेखपाल को आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराकर नाम दुरुस्त कराने की व्यवस्था की गई है। तहसीलदार घाटमपुर अंकिता पाठक ने बताया कि किसान अपने गांव में ही बैठकर लेखपाल से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में किसान सीधे तहसील कार्यालय आकर समस्या बता सकते हैं। प्रशासन की ओर से पूरी मदद की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केडीएमए लीग, आदर्श, कैंट लायन, एमयूसी ने जीते मैच:आदर्श 31, कैंट लायन 7 विकेट, एमयूसी 62 रनों से विजयी
    Next Article
    48 घंटे में निस्तारित हो वोटर कार्ड से संबंधित शिकायत:मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगरा में दिए निर्देश, SIR की समीक्षा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment