Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    48 दिग्गजों को पछाड़ लाल बहादुर बने जिलाध्यक्ष:बसपा से शुरू की राजनीति, विधायकों का मिला समर्थन

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में लाल बहादुर सरोज को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने 48 अन्य दावेदारों को पछाड़कर यह पद हासिल किया है। सरोज ने अपनी राजनीतिक यात्रा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से शुरू की थी। जिलाध्यक्ष पद के लिए जिले से कुल 49 नामों का प्रस्ताव भेजा गया था। भाजपा ने समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण का तोड़ निकालने और जातीय संतुलन साधने की रणनीति के तहत सरोज को चुना है। उन्हें विधायकों, विशेषकर चुनार विधायक अनुराग सिंह पटेल का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जिलाध्यक्ष के चयन में हो रही देरी के बीच बड़े नेताओं का आशीर्वाद पाने की होड़ लगी हुई थी। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने भांजे चुनार विधायक अनुराग सिंह पटेल के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र और अनुराग सिंह ने संयुक्त रूप से लाल बहादुर सरोज को आशीर्वाद देने की कामना की, जिससे उनका पलड़ा भारी हो गया। लाल बहादुर सरोज सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त स्व. राज नारायण के चार पुत्रों में सबसे बड़े हैं। उन्होंने एमए और बीएड की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में एक जूनियर हाईस्कूल का संचालन करते हैं। उनके छोटे भाई इंद्र बहादुर शिक्षा मित्र हैं, जबकि विजय बहादुर सेना में और राहुल सरोज लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। बसपा से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के बाद लाल बहादुर ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा में उन्हें युवा मोर्चा में मंत्री बनाया गया था। निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष पटेल ने भी अपनी जिला कमेटी में उन्हें मंत्री पद दिया था। प्रदेश कमेटी ने लाल बहादुर सरोज पर भरोसा जताते हुए 26 फरवरी की देर रात उन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इस नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पूर्व जिलाध्यक्षों मनोज जायसवाल, दिनेश तिवारी, अमित श्रीनेत, विवेक बरनवाल, ज्ञान प्रकाश दूबे, रवि शंकर साहू समेत कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और प्रसन्नता व्यक्त की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एससी-एसटी एक्ट के विरोध में आरएसपी का धरना जारी:हाथरस में 21वें दिन भी प्रदर्शन, बोले- सवर्ण समाज अत्याचार नहीं सहेगा
    Next Article
    चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर:करारी गांव के शहीद स्थल पर हुआ कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment