Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर:करारी गांव के शहीद स्थल पर हुआ कार्यक्रम

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र के करारी गांव स्थित शहीद स्थल पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह विविध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी कमलेश खांबे ने किया, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद जयकारों के बीच शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीपदान कर विधिवत कार्यक्रम का आगाज किया गया। चंदौली से आए कवि शिवदास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और अपनी देशभक्ति कविता "लहर रहा है गगनांगन में हिंदुस्तानी शान, तिरंगा पर हो जा कुरबान" सुनाकर श्रोताओं में जोश भरा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अशोक तिवारी ने अपनी गजलों और शायरी से लोगों का मन मोह लिया। सोन संगीत फाउंडेशन के सुशील मिश्रा ने देश गीत और देवी गीत का सस्वर गायन कर महफिल की शोभा बढ़ाई। धर्मेश चौहान ने "बड़ा ही सुंदर बड़ा ही मनहर अपना हिंदुस्तान" गीत प्रस्तुत कर भारत माता को नमन किया। ओज कवि प्रभात सिंह चंदेल ने "लहू से ललाट पर हिंदुस्तान लिख देना" कविता सुनाई, वहीं सुधाकर पांडेय 'स्वदेश प्रेम' ने "तिरंगे में सजे अर्थी बजे धुन राष्ट्र गीतों की, जनाजा जब मेरा निकले वतन के वास्ते निकले" प्रस्तुत कर मातृभूमि को श्रद्धांजलि दी। गीतकार दिलीप सिंह 'दीपक' ने "चंद सिक्कों के खातिर तुम अपना ईमान मत बेचो" सुनाकर व्यवस्था पर कटाक्ष किया। संयोजक प्रदुम्न त्रिपाठी ने "काश लहू का इक इक कतरा भारत माँ के काम आये" सुनाकर राष्ट्र वंदना की और सभी का आभार व्यक्त किया। जयराम सोनी और सुनील चौचक की हास्य कविताओं पर लोग देर तक ठहाके लगाते रहे। सभी अतिथियों का अभिनंदन अंगवस्त्र, पगड़ी, लेखनी, पुस्तिका और माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि कमलेश खांबे ने चंद्रशेखर आजाद के व्यक्तित्व और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर बच्चों द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इस मौके पर रामयश त्रिपाठी, पुरुषोत्तम कुशवाहा, शिवमोचन, फारुख अली हाश्मी, बृज किशोर देव पांडेय, त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, शिखा, अंशिका, आद्या, साहित्य, ऋषभ त्रिपाठी और शिवम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    48 दिग्गजों को पछाड़ लाल बहादुर बने जिलाध्यक्ष:बसपा से शुरू की राजनीति, विधायकों का मिला समर्थन
    Next Article
    शाहजहांपुर में डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण:सीसीटीवी से हो रही परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment