Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में BJP, कांग्रेस और आमने-सामने:एलिवेटेड ट्रैक के श्रेय लेने की होड़, सांसद बोले- कांग्रेस को विकास हजम नहीं हो रहा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में रामादेवी से गोल चौराहे तक एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी कांग्रेस के कामों को अपना बता रही है। वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस को विकास हज़म नहीं हो रहा है। रामादेवी से गोल चौराहे तक 10 किमी का एलिवेटेड ट्रैक प्रस्ताव पास हुआ, जिसके बाद सांसद रमेश अवस्थी का बीजेपी ने स्वागत किया और सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया। इसके बाद कांग्रेस मैदान में आ गई और इस एलिवेटेड ट्रैक को अपना बताने के लिए मार्च निकाला। कांग्रेस का कहना है कि यह साल 2011 में तत्कालीन कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने प्रस्तावित और पास कराया था। इस मुद्दे पर सांसद और कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमने-सामने आ गए हैं। पढ़िए रिपोर्ट में… पहले पढ़िए जो सांसद बोले रमेश अवस्थी ने कहा कि विपक्ष केवल फाइलों और प्रस्तावों की बात करता है। विपक्ष ने हमेशा सपना दिखाया, हमने उसे हकीकत बनाकर जमीन पर उतारा है। कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि जब वे 10 साल सत्ता में रहे तो क्या एक पिलर भी लगवा पाए क्या। डबल इंजन की सरकार ने कराया आज वे कह रहे हैं कि इस प्रोजेक्ट को उन्होंने पास कराया। इस कार्य को तो हमारी डबल इंजन की सरकार ने पास कराया और उसे धरातल पर लाया। मैं चुनाव में ही इस प्रोजेक्ट को लेकर बात करता था क्योंकि यह जनता की मांग थी। जब मैं बैठकों में इस कॉरिडोर की बात करता था तो यही कांग्रेसी हमारा मजाक उड़ाते थे। कहते थे कि यह चुनावी वादा है, इस प्रोजेक्ट को पूरा नहीं करा सकते। आज वही लोग इस प्रोजेक्ट को अपनी देन बता रहे हैं। 15 साल में कांग्रेस ने क्या किया बताए आज कांग्रेसी बताएं कि उनके कार्यकाल में शहर में क्या हुआ। श्री प्रकाश जायसवाल अच्छे नेता थे। उनके कार्यकाल में एक सीओडी पुल का काम शुरू हुआ, लेकिन 15 साल में बन नहीं पाया। जब हमारी सरकार आई तब वह पुल बनकर तैयार हुआ और शुरू हुआ। कोई कांग्रेसी सूची दिखाए कि उनके कार्यकाल में कानपुर में क्या विकास कार्य हुआ। कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा कानपुर का विकास कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य कराने का वादा मैंने किया था, उसे पूरा किया, जिसके लिए प्रधानमंत्री का आभार है। आज कांग्रेसी इसका श्रेय लेना चाहते हैं। अभी कई और विकास कार्य होने हैं, कांग्रेसी इस पर भी कहेंगे कि यह उनके समय में हुआ। ग्रीन पार्क का कार्य हो या रेलवे एलिवेटेड, इस पर भी कांग्रेस बोलेगी। कांग्रेस को कानपुर का विकास हज़म नहीं हो रहा है। कानपुर की जनता से मेरा वादा है कि जो वादा किया है, उसे पूरा करूंगा। मैं पांच साल में कानपुर का इतना विकास कराऊंगा, जितना बीते 50 साल में नहीं हुआ होगा। अब पढ़िए कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने क्या कहा साल 2011 में जब श्री प्रकाश जायसवाल कैबिनेट मंत्री थे, उस समय की फोटो मीडिया में छपी थी कि आईआईटी से टाटमिल तक कॉरिडोर पास हुआ था। इसका सर्वे भी हुआ था और डीपीआर भी पास हुई थी। हमने उस समय विचार किया कि इसका विस्तार किया जाए और इसे टाटमिल से रामादेवी तक ले जाया जाए। इसी कारण नया प्रस्ताव पास कराने के लिए भेजा गया, लेकिन फिर सरकार नहीं रही। बीजेपी ने 15 साल ठंडे बस्ते में डाला बीजेपी ने इसी प्रस्ताव को 15 साल तक ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब उसी प्रस्ताव को नई जिल्द के साथ सांसद जी ने प्रस्तुत किया है। उनके प्रयास जरूर रहे होंगे, लेकिन बस इतना कह सकते हैं। काम हमारा है, नाम तुम्हारा है। जहां कानपुर के विकास की बात होगी, हम दलगत राजनीति से हटकर आपके साथ हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाठग राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार:ED लखनऊ लेकर आएगी, आरोपी के खिलाफ 100 से ज्यादा धोखाधड़ी की FIR दर्ज हैं
    Next Article
    सुनील हत्याकांड में 1 लाख के इनामी ने किया सरेंडर:मुठभेड़ किए जाने की जताई आशंका, कोर्ट से मांगी सुरक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment