Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 मई को कमला नगर-बल्केश्वर में नहीं आएगा पानी:सुल्तानगंज पुलिया पर होना है राइजिंग मेन लाइन का इंटरकनेक्शन का काम

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के कमला नगर, बल्केश्वर सहित कई इलाकों में 5 मई को पानी की सप्लाई नहीं होगी। ऐसे में जलकल विभाग ने लोगों से पहले से ही पानी स्टोर करने की अपील की है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी के टैंकरों से सप्लाई होगी। इसके लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर के साथ ही संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। दूसरे कॉरीडोर के तहत आगरा में सुल्तागंज पुलिया के पास मेट्रो का काम चल रहा है। यहां से जलकल विभाग की 250 एमएम की राइजिंग मेन लाइन गुजर रही है। इसका इंटरकनेक्शन का काम होना है। इसके चलते 5 मई की शाम को पानी की सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में जलकल विभाग ने लोगों से जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर करने की अपील की है। इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी सप्लाई जलकल विभाग के अनुसार, बल्केश्वर, कमला नगर एच ब्लॉक, बी ब्लॉक, मुगल रोड, न्यू आगरा, इंद्रपुरी, आदर्श नगर, तेज नगर, गंगे गौरी बा, प्रोफेसर कॉलोनी, राधा नगर, अनुरा नगर, लोहिया नगर, बसंत विहार, शंभू कुंज आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। इन नंबरों पर करें संपर्क जरूरत पड़ने पर जलकल विभाग के टैंकरों से पानी मंगाया जा सकता है। इसके लिए विभाग ने नंबर जारी किए हैं। टोल फ्री नंबर 1800-2702722, कंट्रोल रूम नंबर 8192095401, अवर अभियंता के मोबाइल नंबर 8192095302 और अवर अभियंता हरीपर्वत जोन के मोबइल नंबर पर 8192095732 संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में भतीजे की पिटाई से चाचा की मौत:शराब के नशे में हुई मारपीट, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    मऊ में 12 केंद्रों पर नीट परीक्षा आज:5992 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, AI से होगी परीक्षा केंद्रों की सख्त निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment