Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में भतीजे की पिटाई से चाचा की मौत:शराब के नशे में हुई मारपीट, पुलिस ने जांच शुरू की

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक भतीजे ने अपने चाचा की पिटाई कर दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल चाचा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सफीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोही खेड़ा की है। जानकारी के अनुसार, बीते 27 अप्रैल को शराब के नशे में धुत भतीजे ने अपने चाचा सुरेश (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कल्लू के साथ मारपीट की थी। मारपीट में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने सुरेश को इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक सुरेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और चार बेटियां हैं। घटना की सूचना मिलने पर सफीपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उन्नाव भेज दिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिस पर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में गाड़ी पार्क करने के लिए मनमानी वसूली:पैसे लेकर सड़क पर कार खड़ी कराई जा रही, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
    Next Article
    5 मई को कमला नगर-बल्केश्वर में नहीं आएगा पानी:सुल्तानगंज पुलिया पर होना है राइजिंग मेन लाइन का इंटरकनेक्शन का काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment