Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में 12 केंद्रों पर नीट परीक्षा आज:5992 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, AI से होगी परीक्षा केंद्रों की सख्त निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में आज रविवार को नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की परीक्षा 12 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कुल 5992 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नकल रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग करने का निर्णय लिया है। एआई सिस्टम परीक्षा के दौरान और पेपर के बाद नकल करने वाले छात्रों की पहचान करेगा। यह वास्तविक समय में एनालिटिकल टूल्स का उपयोग करते हुए छात्र-छात्राओं के व्यवहार पर नजर रखेगा। परीक्षा केंद्रों पर होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि को एआई सिस्टम तुरंत पकड़ लेगा। बॉयोमेट्रिक और फोटो विश्लेषण के माध्यम से फर्जी छात्रों की भी पहचान की जा सकेगी। परीक्षा को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक ऑब्जर्वर तैनात किया गया है और पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की कड़ी निगरानी में होगी। डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग सीसीटीवी और एआई तकनीक के जरिए की जाएगी। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। सभी 12 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। निर्देशानुसार, अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे तक केंद्र पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले, यानी डेढ़ बजे मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। केंद्र में प्रवेश केवल थर्मल स्कैनिंग, सुरक्षा जांच, बायोमैट्रिक और एडमिट कार्ड सत्यापन के उपरांत ही संभव होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, एक पोस्ट कार्ड साइज का फोटो और एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। सुरक्षा जांच में असुविधा से बचने के लिए परीक्षार्थियों को हल्के कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है। परीक्षा नेशनल टेस्ट एजेंसी की गाइडलाइन के अनुसार होगी, जिसके निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को पहले ही जारी कर दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 मई को कमला नगर-बल्केश्वर में नहीं आएगा पानी:सुल्तानगंज पुलिया पर होना है राइजिंग मेन लाइन का इंटरकनेक्शन का काम
    Next Article
    विवाहिता ने पति, प्रेमिका समेत 6 पर दर्ज कराया मुकदमा:दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, हरदोई की शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment