Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल पर गोमूत्र चढ़ाने निकले हिंदूवादी नेता:पुलिस ने खदेड़ा, महाशिवरात्रि पर कलश में भरा, पुलिस खींचते हुए ले गई

    8 hours ago

    1

    0

    आगरा में ताजमहल बनाम तेजोमहालय पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। महाशिव रात्रि पर ताजमहल पर गोमूत्र चढ़ाने पहुंचे हिंदूवादी नेता को पुलिस ने खदेड़ दिया। काफी देर तक पुलिस से नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस उन्हें खींचते हुए थाने ले गई। वे कलश में गोमूत्र लेकर ताजमहल पर पहुंचे थे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मंडल महामंत्री नीतेश भारद्वाज रविवार को महाशिव रात्रि पर गोमूत्र चढ़ाने के लिए ताजमहल के पश्चिमी गेट बैरियर पर पहुंचे। उनके साथ दो-तीन कार्यकर्ता और थे लेकिन वहां पहले से मौजूद पुलिस को देकर वह इधर-उधर हो गए। नीतेश भारद्वाज कलश में गोमूत्र लेकर बैरियर से आगे बढ़ने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। तस्वीरें देखिए…. 15 मिनट तक पुलिस ने हिंदूवादी नेता को बैरियर पर रोके रही पीले वस्त्र पहले नीतेश सिर पर केसरिया साफा बांधे हुए थे। उनके हाथ में कलश लगा हुआ था। इस पर पुलिस ने उन्हें बैरियर पर ही रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। ये देखकर टूरिस्ट भी रुक गए। लगभग 15 मिनट तक पुलिस ने हिंदूवादी नेता को बैरियर पर रोके रही। जब वे ताजमहल पर जाने की जिद्द करने लगे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया और धक्का देकर बैरियर से बाहर करने लगे। वे उन्हें खींचते हुए लगभग 150 मीटर ताजगंज थाने पर ले गए। हिंदूवादी नेता नीतेश का कहना था-वे गोमूत्र से ताजमहल को शुद्ध करने आए थे। उन्होंने कहा-गोमांस खाने वालों के लिए ताजमहल पर उर्स के दौरान तीन दिन का प्रोग्राम होता है और हमें एक दिन वहां एक दिन वहां जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। पुलिस हमें पकड़कर ले जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में एसआईआर को लेकर सियासी रार बढ़ी:पवन पांडे ने बोले- भाजपा की “कलई खुल गई”,एक ही नाम से 3-3 वोट बनवाए गए थे
    Next Article
    5 दिन पहले से थी हत्या की आशंका:मथुरा के डिप्टी कमिश्नर के भाई का हरदोई में मर्डर, मां बोली- मुझे देखकर भागे थे दो हमलावर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment