Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 हजार इनामी बदमाश का हाफ एनकाउंटर:बाराबंकी में पैर में लगी गोली, 11 मुकदमे दर्ज हैं

    7 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। स्वाट टीम और असन्द्रा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात में हुई जब स्वाट टीम और असन्द्रा थाना पुलिस वांछित अभियुक्तों की तलाश और अपराध रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। कन्धवापुर मोड़ के पास सिद्धौर से रामसनेहीघाट हाईवे की ओर से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाश की फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित त्रिपाठी बाल-बाल बचे, गोली उनके कान के पास से निकली। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे पकड़कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर भेजा गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के देवरी रुखारा निवासी रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह पुत्र पुत्तन सिंह के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी जहांगीराबाद थाना में दर्ज था। उसकी गिरफ्तारी पर अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह के खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ में डकैती, चोरी, अवैध शस्त्र और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 साल के मासूम के शरीर पर 18 चोट:मौसी बोली- लखनऊ में बाप-सौतेली मां 6 महीने से रोज पीटते थे, मुंह दबाकर मार डाला
    Next Article
    IMS-BHU की जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड की कोशिश की:इंसुलिन का ओवरडोज लिया, किडनी पर असर, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment