Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    500 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी दो गिरफ्तार:हरियाणा छत्तीसगढ़ पंजाब तक फैला है रैकेट, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

    15 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले की पुलिस ने जीएसटी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने 500 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी की है। गिरफ्तार आरोपी देश के कई राज्यों में फर्जी फॉर्म खोलकर उनके नाम पर टैक्स क्रेडिट लेकर राजस्व की हानि कर रहे थे। यह सारी चीजे कागजों पर ही दिखाई जा रही थी। इस मामले की लगातार पुलिस को शिकायत मिल रही थी। इसी आधार पर जिले के कंधरापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी विजय कुमार यादव श्रावस्ती जिले का रहने वाला है। जबकि दूसरा अभिराज शर्मा लखनऊ का रहने वाला है। साइबर सेल के नोडल अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि इस पूरे सिंडिकेट की तलाश की जा रही है इसमें जो भी लोग शामिल हैं। उन सबको जल्द ही गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फर्जी कंपनियां खोलकर करते थे ठगी इस बारे में जानकारी देते हुए जिले के साइबर सेल के नोडल अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फर्जी और अस्तित्व भी कंपनियां खोलकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। और लगातार सरकार के राजस्व की क्षति कर रहे थे। इन आरोपियों ने विद्या ट्रेडर्स रायपुर अभिराज ट्रेडर्स हिमाचल प्रदेश श्री मुनि ट्रेड ट्रांसपोर्ट कंपनी बिहार सहित कई कंपनियों के नाम से फर्जी रजिस्ट्रेशन कराया था। पूछताछ में यह बात सामने आई थी लगातार कई संदेश व्यक्तियों से इन आरोपियों का संपर्क बना रहा। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप कर मोबाइल फोन और आधार कार्ड पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। इस अभियान में साइबर सेल के ओमप्रकाश विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस और साइबर टीम के कर्मचारी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहीं मिला स्ट्रेचर, बेटी को कंधे पर लेकर पहुंचा पिता...VIDEO:SN मेडिकल कॉलेज में मरीज परेशान, हॉस्पिटल प्रशासन बोला- गलत तरीके से बनाया गया
    Next Article
    जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की समीक्षा की:बागपत में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड प्रगति पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment