Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    51-51 लीटर की कांवड़ लेकर निकले 24 श्रद्धालु:भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग, अलीगढ़ के रामघाट से शुरू की यात्रा

    12 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर मथुरा के नौझील क्षेत्र के गांव बारोठ के 24 श्रद्धालुओं ने 51-51 लीटर की कांवड़ यात्रा शुरू की। श्रद्धालुओं ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर यह यात्रा निकाली। शनिवार को रामघाट से कांवड़ उठाकर सभी श्रद्धालु अपने गांव बारोठ के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा में सुशील, विकास, सोनू, नितेश, जितेंद्र, महेश, योगेश, हेमंत, प्रेमपाल, मिंटू, प्रदीप और तेजवीर समेत कुल 24 श्रद्धालु शामिल हैं। सभी 51-51 लीटर जल लेकर निर्धारित मार्ग से गांव की ओर बढ़े। श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ गाय के प्रति सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देना है। उनका कहना है कि भारतीय परंपरा और सनातन संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है। इसी भावना के साथ उन्होंने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को यात्रा से जोड़ा है। हिंदू राष्ट्र की मांग भी यात्रा का हिस्सा श्रद्धालुओं ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर भी अपना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर कांवड़ उठाकर वे राष्ट्रप्रेम, गौमाता के सम्मान और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं। रात 10:30 बजे तस्वीर महल चौराहे से गुजरी यात्रा कांवड़ यात्रा शनिवार रात करीब 10:30 बजे अलीगढ़ के तस्वीर महल चौराहे से होकर गुजरी। 51-51 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहे श्रद्धालुओं को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान उनकी ओर गया। इसके बाद कांवड़िए अपने गांव बारोठ की ओर रवाना हो गए। श्रद्धालुओं के मुताबिक, सोमवार को गांव बारोठ स्थित मंदिर में विधि-विधान से कांवड़ का जल चढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही यात्रा का समापन होगा। उनके अनुसार, यह यात्रा आस्था के साथ राष्ट्रभक्ति, गौमाता के सम्मान और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के शुक्लागंज में 500 घर डूबे, गंगा उफनाई:महिलाएं बोलीं- घरों में कैद होने को मजबूर; गलियों में चल रही नाव
    Next Article
    'मां-बहन के नाम को बहुत सस्ता कर दिया...' सुनीता आहूजा की भाषा पर भड़के गोविंदा, वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment