Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    55 साल में सबसे गर्म फरवरी की रात:16.6 डिग्री दर्ज किया गया तापमान, आज बादल छाएंगे; बारिश का अलर्ट नहीं

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर का मौसम अचानक बदल गया है। बीते 24 घंटे में रात का तापमान 6.9 डिग्री बढ़ गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 1971 के रिकार्ड के अनुसार 55 साल में रातें इतनी गर्म कभी नहीं हुई हैं। इससे एक दिन पहले 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री था। जो कि 19 फरवरी को अचानक बढ़कर 16.6 डिग्री पहुंच गया। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि साल 1971 के बाद फरवरी की रातें इतनी गर्म कभी नहीं हुई हैं। 1984 में तापमान 16.0 डिग्री गया था। इससे नीचे तापमान कभी भी नहीं रहा है। बादल छाएंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी दोपहर की बात करें तो बीते छह दिनों से तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। दिन की तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है। अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बादलों के छाने की वजह से रात के तापमान बढ़ा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छा रहे हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। रात के तापमान बढ़े जरूर हैं, लेकिन उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं जल्द ही इन पर नियंत्रण कर लेंगी। रात के तापमान गिरेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ नगर आयुक्त पर अवमानना की तलवार:18 करोड़ के जमीन घोटाले के मामले में 10 साल से हाजिर नहीं होने पर दिए आदेश
    Next Article
    रेखा किन्नर हत्याकांड, खरीदे प्लॉट में अंतिम संस्कार:किन्नर समुदाय को गुस्सा फूटा, कहा- गुरु की हत्या करने वालों को मिले फांसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment